36.3 C
Lucknow
Tuesday, March 10, 2026

IT इंजीनियर थीं शेफाली जरीवाला, जानें कितनी संपत्ति की मालकिन थी एक्ट्रेस

मुंबई। कांटा लगा गर्ल उर्फ शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) का 27 जून की रात को 42 साल की उम्र में निधन हो गया। कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस की जान कार्डियक अरेस्ट (cardiac arrest) की वजह से गई। शेफाली जरीवाला ने पिछले दो दशक से इंडस्ट्री में एक्टिव रही हैं। उन्होंने बॉलीवुड (Bollywood) से साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री तक में काम किया है।

यह भी पढ़ें-एक गाने से रातों रात स्टार बनीं थी शेफाली जरीवाला, मिले थे केवल इतने रुपए

15 दिसंबर 1982 को अहमदाबाद में जन्मीं शेफाली (Shefali Jariwala) ग्लैमर वर्ल्ड में आने से पहले इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही थीं। उन्होंने सरदार पटेल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से इन्फोर्मेशन टैक्नोलॉजी (IT) से बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि उन्हें 15 साल की उम्र से मिर्गी का दौरा पड़ता है, जिसकी वजह से वह कांटा लगा सॉन्ग के बाद ज्यादा काम नहीं कर पाईं।

शेफाली (Shefali Jariwala) ने 2019 में ‘बिग बॉस 13’ में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में एंट्री की थी, जहां उन्होंने अपने बेबाक अंदाज से सबका ध्यान खींचा और फिनाले तक का सफर तय किया। शेफाली जरीवाला की कुल संपत्ति लगभग 1 मिलियन डॉलर यानी करीब 7.5 करोड़ रुपये थी। वह एक्टिंग, डांस, रियलिटी शोज, वेब सीरीज और ब्रांड एंडोर्समेंट से कमाई करती थीं। सोशल मीडिया पर उनकी मजबूत मौजूदगी थी और वह इंस्टाग्राम पर प्रायोजित पोस्ट के जरिए भी अच्छी इनकम करती थीं।

शेफाली (Shefali Jariwala) ने पहले मीत ब्रदर्स के हरमीत सिंह से शादी की थी लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चला। इसके बाद उन्होंने अभिनेता पराग त्यागी से विवाह किया और दोनों एक साथ कई टीवी शोज में दिखे। शेफाली जरीवाला एक भारतीय अभिनेत्री और डांसर थीं, जिन्हें 2002 के सुपरहिट म्यूजिक वीडियो ‘कांटा लगा’ से प्रसिद्धि मिली थी।

Tag: #nextindiatimes #Bollywood #ShefaliJariwala

RELATED ARTICLE

close button