20 C
Lucknow
Tuesday, January 27, 2026

ये थी फ्रांस की सबसे बोल्ड एक्ट्रेस, परिवार ने किया था फिल्मों में आने का विरोध

एंटरटेनमेंट डेस्क। फ्रेंच सिनेमा और हॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाने वाली दिग्गज अभिनेत्री और गायिका Brigitte Bardot का हाल ही में 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। बार्डो सिर्फ एक फिल्म स्टार नहीं थीं, बल्कि 20वीं सदी की उन शख्सियतों में शामिल रहीं जिन्होंने सिनेमा, फैशन, महिला स्वतंत्रता और सामाजिक बहसों को नई दिशा दी।

यह भी पढ़ें-सांप के स्‍पर्म से बना कॉकटेल पीती हैं ये अमेरिकी सिंगर

ब्रिजिट बार्डो का जन्म 1934 में पेरिस में हुआ था। वह पारंपरिक परिवार में पली-बढ़ीं और बचपन में उन्होंने नृत्य की औपचारिक शिक्षा ली। किशोरावस्था में ही उनकी खूबसूरती और आत्मविश्वास ने लोगों का ध्यान खींचा और एक मैगजीन कवर से उनका करियर शुरू हुआ। यहीं से उन्हें फिल्मों के प्रस्ताव मिलने लगे और बहुत कम समय में वह सिनेमा जगत का जाना-पहचाना चेहरा बन गईं।

1950 और 60 के दशक में ब्रिजिट बार्डो का नाम ग्लैमर और बोल्डनेस का पर्याय बन गया था। उन्होंने उस दौर में परंपरागत छवियों को तोड़ते हुए महिलाओं की आज़ादी और आत्म-अभिव्यक्ति को नई पहचान दी। उनकी मौजूदगी ने फ्रेंच सिनेमा को वैश्विक मंच पर मजबूती से स्थापित किया। 1956 में आई फिल्म एंड गॉड क्रिएटेड वुमन ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्टार बना दिया। उनके कुछ राजनीतिक और सामाजिक बयान विवादों में भी रहे।

फिल्मों के अलावा बार्डो का संगीत करियर भी खासा चर्चित रहा। उन्होंने फ्रेंच पॉप और रोमांटिक गीतों में अपनी अलग छाप छोड़ी। मशहूर संगीतकारों और गायकों के साथ उनकी जुगलबंदी आज भी याद की जाती है। ब्रिजिट बार्डो का निजी जीवन भी हमेशा सुर्खियों में रहा। उन्होंने कई शादियां कीं और मशहूर कलाकारों के साथ उनके रिश्ते चर्चा का विषय बने। अपने पीछे वह एक बेटे और एक ऐसी विरासत छोड़ गई हैं, जिसने सिनेमा से आगे जाकर समाज और संस्कृति पर गहरी छाप छोड़ी।

Tag: #nextindiatimes #BrigitteBardot #Hollywood

RELATED ARTICLE

close button