मुंबई। अपने जमाने के स्मार्ट और सबसे हाईएस्ट पेड एक्टर्स (actors) की लिस्ट में शामिल अभिनेता शशि कपूर (Shashi Kapoor) का 18 मार्च को जन्म हुआ था। कई ब्लॉकबस्टर (blockbuster) देने वाले अभिनेता शशि कपूर एक समय पर लाखों-करोड़ों दिलों की धड़कन हुआ करते थे। उन्होंने करीब 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। जिनमें से अधिकतर फिल्में हिट रही हैं। वहीं साल 1998 में आई फिल्म ‘साइड स्ट्रीट’ शशि कपूर (Shashi Kapoor) की आखिरी फिल्म थी।
यह भी पढ़ें-छुट्टियों में देख डालें मार्च में रिलीज होने वाली ये 5 हॉलीवुड फिल्में, आ जाएगा मजा
उनका असली नाम बलबीर राज कपूर था। बाद में उन्होंने अपना नाम बदलकर शशि रख लिया और इसी नाम से वह सिनेमा की गलियारों में फेमस हुए। शशि कपूर (Shashi Kapoor) उन चुनिंदा एक्टर्स में से एक थे, जिन्होंने इंटरनेशनल सिनेमा (international cinema) में भी अपने हुनर का जलवा बिखेरा। बहुत कम लोगों को पता होगा कि शशि कपूर ने 12 इंग्लिश फिल्मों में काम किया था। उन्होंने मर्चेंट-आइवरी प्रोडक्शंस की ‘द हाउसहोल्डर’, ‘शेक्सपियर वाला’, ‘बॉम्बे टॉकी’, ‘हीट एंड डस्ट’ जैसी फिल्मों में एक्टिंग की और उनके काम को खूब सराहा भी गया।

शशि कपूर (Shashi Kapoor) ने 1970 के दशक के आखिर में अपना प्रोडक्शन हाउस फिल्म वालास शुरू किया था। इस बैनर के तहत उन्होंने कई कई फिल्में बनाईं, जो बॉलीवुड मसाला फिल्मों के बजाय अर्थपूर्ण और अलग तरह के सिनेमा पर आधारित थीं। फिल्म वालास के तहत बनी फिल्मों में ‘जुनून’, ‘कलयुग’, ‘विजेता’, ’36 चौरंगी लेन’, ‘उत्सव’ शामिल हैं।
शशि कपूर और उनकी पत्नी जेनिफर ने 5 नवंबर 1978 को मुंबई में पृथ्वी थिएटर की स्थापना की थी। उन्होंने यह थिएटर अपने पिता पृथ्वीराज कपूर की याद में बनाया था, जो भारतीय थिएटर के अग्रणी थे। अभिनेता शशि कपूर को साल 2011 में पद्म भूषण और फिर साल 2014 में उनको दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
Tag: #nextindiatimes #ShashiKapoor #boxoffice