सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थनगर में इन दिनों स्वास्थ्य सेवाओं में लगातार हीलाहवाली देखी जा रही है। अब जिले के डुमरियागंज में मेडीक्योर हॉस्पिटल पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगा है। टिकरिया गांव निवासी शाहिद जमाल ने अस्पताल के डॉक्टर अब्दुल बासिद पर अपनी पत्नी के इलाज में धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।
यह भी पढ़ें-सिद्धार्थनगर: संदिग्ध हालात में महिला की मौत, पति के प्रेम संबंधों के चलते हत्या का आरोप
सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां मेडीक्योर हॉस्पिटल पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगा है। टिकरिया गांव निवासी पीड़ित शाहिद जमाल ने कहा कि जब उनकी पत्नी की तबीयत अचानक खराब हुई तो उन्होंने मेडीक्योर हॉस्पिटल में डॉ. अब्दुल बासिद से इलाज कराया।
डॉक्टर ने इलाज की पूरी गारंटी देते हुए लगभग 75 हजार रुपये ले लिए, लेकिन इलाज के बाद मरीज की हालत और बिगड़ गई। परिवार को मजबूरन दिल्ली के एम्स अस्पताल में पत्नी का इलाज कराना पड़ा, जहां उनका इलाज अभी भी चल रहा है।

शाहिद जमाल ने आरोप लगाया कि डॉक्टर (Doctor) ने पैसे लेने के बाद उचित इलाज नहीं किया और मरीज की स्थिति बिगाड़ दी। पीड़ित परिवार अब न्याय की मांग कर रहा है और अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई की अपील कर रहा है। वही इस मामले में CHC अधीक्षक डॉ. विकास चौधरी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मामला उनके संज्ञान में आया है। जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है और जल्द ही पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी।
(रिपोर्ट- दीप यादव, सिद्धार्थनगर)
Tag: #nextindiatimes #Doctor #Siddharthnagar




