34.7 C
Lucknow
Thursday, July 10, 2025

सपा के दिग्गज नेता ने गोली मारकर की आत्महत्या, पार्टी में मचा हड़कंप

मुरादाबाद। मुरादाबाद समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष डीपी यादव (DP Yadav) ने शनिवार सुबह खुद को गोली से उड़ा लिया है। घटना मझोला थाना क्षेत्र में बुद्धि विहार स्थित घर के अंदर हुई है। इस अनहोनी से घर में कोहराम मचा गया है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस मौत की जांच में जुटी है। फॉरेंसिंक टीम (forensic team) मौके से साक्ष्य जुटाने में लगी है।

यह भी पढ़ें-डिंपल के खिलाफ उम्मीदवार बदलने पर BSP पर भड़के अखिलेश यादव

उधर इस घटना की जानकारी पाकर जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव (Jaiveer Singh) व उनके भाई विजयवीर सिंह यादव, एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त, तुंगीश यादव, जिला महासचिव राय मुदस्सर खान समेत बड़ी संख्या में सपा नेता और कार्यकर्ता के अलावा आसपास के लोग बुद्ध विहार स्थित आवास पर पहुंच रहे हैं। फिलहाल डीपी यादव (DP Yadav) के अभी आत्महत्या करने करना का पता नहीं लगा।

बताया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव (Lok Sabha election) के दौरान डीपी यादव (DP Yadav) को जिलाध्यक्ष के पद से हटा दिया गया था। डीपी यादव (DP Yadav) समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक थे। समाजवादी पार्टी में महत्वपूर्ण पद नहीं मिलने के बावजूद वे पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करते रहे। पंचायत चुनाव में पार्टी में गुटबाजी के चलते उनके साले और सपा जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह (Jaiveer Singh) पद से हटाकर उन्हें जिलाध्यक्ष बनाया गया था।

इसके बाद लोकसभा चुनाव (Lok Sabha election) के दौरान डा. एसटी हसन के बजाय रुचि वीरा को प्रताशी बनाए जाने का उन्होंने विरोध किया था और चुनाव प्रचार में भी शामिल नहीं हुए थे। इसकी शिकायत सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) से की गई तो उन्होंने डीपी यादव (DP Yadav) को जिलाध्यक्ष पद से हटाकर फिर से जयवीर सिंह (Jaiveer Singh) को जिलाध्यक्ष बना दिया था। तभी से वह राजनीतिक गतिविधियों से दूर चल रहे थे।

Tag: #nextindiatimes #DPYadav #JaiveerSingh

RELATED ARTICLE

close button