29 C
Lucknow
Sunday, September 8, 2024

भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रभात झा का निधन, लंबे समय से थे बीमार

Print Friendly, PDF & Email

ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता प्रभात झा (Prabhat Jha) का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से पार्टी और उनके समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई है। प्रभात झा (Prabhat Jha) ने अपने राजनीतिक जीवन में देश की राजनीति में महत्वपूर्ण योगदान दिया और वे बीजेपी (BJP) के महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके थे।

यह भी पढ़ें-ओडिशा विधानसभा में दूसरे दिन भी हंगामा, BJP व BJD विधायक भिड़े

उनके निधन से राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। वह (Prabhat Jha) लंबे समय से बीमार चल रहे थे। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। वह मप्र में भाजपा (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे थे। बताया जा रहा है कि उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव कोरियाही (सीतामढ़ी) बिहार में होगा। भाजपा के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) अध्यक्ष रहे प्रभात झा एक ओजस्वी नेता थे और पार्टी में अच्छी खासी पकड़ रखते थे।

मुख्यमंत्री मोहन यादव (Mohan Yadav) ने ट्वीट कर लिखा, ‘भारतीय जनता पार्टी (BJP) मध्य प्रदेश के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, वरिष्ठ नेता आदरणीय प्रभात झा जी (Prabhat Jha) के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। बाबा महाकाल दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को इस भीषण वज्रपात को सहने की शक्ति दें। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के विकास में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका सदैव हमें प्रेरित करेगी। आपका निधन राजनीतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।’

उनका (Prabhat Jha) जन्म बिहार के दरभंगा में 4 जून 1957 को हुआ था। लेकिन वह बचपन में ही अपने परिवार के साथ ग्वालियर (Gwalior) आ गए थे। जिनकी प्रारंभिक शिक्षा भी ग्वालियर में ही हुई थी। ग्वालियर (Gwalior) की पीजीवी कॉलेज से उन्होंने बीएससी, माधव कॉलेज से राजनीति शास्त्र में एमए और एमएलबी कॉलेज से एलएलबी की डिग्री ली। उनके करीबियों का कहना है कि वह शुरू से ही संघ की विचारधारा से खास जुड़ाव रखते थे।

Tag: #nextindiatimes #BJP #PrabhatJha

RELATED ARTICLE

close button