34 C
Lucknow
Saturday, April 11, 2026

अप्रैल में कार खरीदने पर बचाएं ₹3.7 लाख तक, MG के इस मॉडल पर मिल रही छूट

ऑटो डेस्क। एमजी कंपनी ने अपनी कारों पर शानदार ऑफर्स की घोषणा की है। आप अप्रैल में एमजी की कार खरीदने पर 3.7 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इसमें कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, लॉयल्टी और कॉर्पोरेट ऑफर्स शामिल हैं। सस्ते में कार खरीदने का यह अच्छा मौका है।

यह भी पढ़ें-लॉन्च हो गई Mahindra की सबसे हाईटेक Electric SUV, मिलेंगे ये फीचर्स

अप्रैल में एमजी ग्लॉस्टर खरीदने पर आप सबसे ज्यादा बचत कर सकते हैं। इस कार पर कंपनी सबसे ज्यादा फायदे दे रही है। यह एक एसयूवी गाड़ी है और अपने शानदार लुक, स्पेशियस केबिन और बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए मशहूर है। इस कार पर 3.5 लाख रुपये का कैश डिस्काउंट मिल रहा है। इसके साथ ही आप एक्सचेंज बोनस, लॉयल्टी और कॉर्पोरेट ऑफर्स को मिलाकर आप करीब 3.7 लाख रुपये तक बचा सकते हैं। सस्ते में इस कार को खरीदने का यह अच्छा मौका है।

MG एस्टर की बात करें तो इस पर कुल 45,000 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं। इसमें 20,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 25,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस शामिल है। यह कार मिड-साइज SUV सेगमेंट में आती है और अपनी शानदार खूबियों के लिए जानी जाती है।

एमजी कंपनी की छोटी MG Comet इलेक्ट्रिक कार पर 30,000 रुपये तक की नकद छूट मिल रही है। MG ZS EV इलेक्ट्रिक कार पर 20,000 रुपये क कैश डिस्काउंट और 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। इस साल कंपनी की EV सेल्स में जबरदस्त उछाल आया। कंपनी ने इस साल कुल 62,591 इलेक्ट्रिक गाड़ियां बेचीं, जो पिछले साल में बिकी 37,730 यूनिट्स के मुकाबले 66% ज्यादा है। मार्च के महीने में एमजी विंडसर देश की नंबर-1 पैसेंजर इलेक्ट्रिक कार बनी रही। अकेले मार्च में इसकी 4,530 यूनिट्स बिकीं। 

Tag: #nextindiatimes #MGGloster #MGAstor

RELATED ARTICLE

close button