मुंबई। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनने वाले संजू सैमसन (Sanju Samson) इस समय खूब सुर्खिया बटोर रहे हैं। संजू ने इस टूर्नामेंट में सिर्फ 5 मैच खेले। इस दौरान सैमसन ने 27 चौके और 24 गगनचुंबी छक्के भी लगाए। संजू की बल्लेबाजी जैसे ही उनकी लव स्टोरी भी कमाल की है। उन्होंने रात के 11 बजे फेसबुक के जरिए चारुलता को मैसेज किया था, जो वर्तमान में उनकी धर्मपत्नी हैं।
यह भी पढ़ें-संजू सैमसन के पास कितनी है दौलत, कमाई जान उड़ जाएंगे होश
क्रिकेट के मैदान पर संजू सैमसन ने अपने शानदार प्रदर्शन से एक खास पहचान बनाई है, चाहे वो भारत के लिए खेले हों या इंडियन प्रीमियर लीग में खेल रहे हों। हालांकि उनकी निजी जिंदगी, खासकर उनकी प्रेम कहानी भी उतनी ही दिलचस्प रही है। केरल में जन्मे संजू सैमसन ने अपनी पत्नी चारुलता रमेश से कॉलेज के दिनों में तिरुवनंतपुरम के मार इवानियोस कॉलेज में मुलाकात हुई थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चारुलता से संजू सैमसन की पहली बातचीत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर हुई थी। संजू ने उन्हें फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजा था, जिसे बाद में चारुलता ने एक्सेप्ट किया था। सैमसन ने पहला मैसेज 22 अगस्त, 2013 को रात 11 बजे किया था। उन्होंने बातचीत शुरू करने के लिए ‘हाई’ लिखकर भेजा था।
संजू सैमसन और चारुलता रमेश दोनों का रिश्ता फेसबुक के जरिए शुरू हुआ था। फिर दोनों के बीच फेसबुक पर ही बातचीत शुरू हुई, जो जल्द ही गहरी दोस्ती में बदल गई। संजू और चारुलता पांच साल तक रिलेशनशिप में रहे। इसके बाद साल 2018 में उन्होंने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का फैसला किया। दोनों ने 22 दिसंबर 2018 को केरल के कोवलम में स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत एक निजी समारोह में शादी की थी।
Tag: #nextindiatimes #SanjuSamson #T20 World Cup 2026




