38.7 C
Lucknow
Monday, April 7, 2025

संजू सैमसन के पास है लग्जरी कारों का कलेक्शन, जानें टोटल नेटवर्थ

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क। राजस्‍थान रॉयल्‍स (Rajasthan Royals) ने शनिवार को आईपीएल 2025 (IPL 2025) के 18वें मैच में पंजाब किंग्‍स को 50 रन से मात दी। इस जीत के साथ ही संजू सैमसन (Sanju Samson) ने नया कीर्तिमान स्‍थापित किया। सैमसन ने 62वें मैच में कप्‍तान की भूमिका निभाते हुए रॉयल्‍स को 32वीं जीत दिलाई। उन्‍होंने शेन वॉर्न के रिकॉर्ड को तोड़ा, जिन्‍होंने अपनी कप्‍तानी में 55 मैचों में रॉयल्‍स को 31 जीत दिलाई थी।

यह भी पढ़ें-IPL में चीयरलीडर्स को कितनी मिलती है सैलरी और कैसे होता है सेलेक्शन? जानें यहां

संजू सैमसन (Sanju Samson) आज 10 करोड़ डॉलर या 82 करोड़ रुपये से अधिक की नेटवर्थ होल्ड करते हैं। 1994 में जन्में संजू विकेटकीपर बैटर हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के साथ कॉन्ट्रेक्ट के तहत उनकी सालाना आय 1 करोड़ रुपये है। वहीं, 2022 में राजस्थान रॉयल ने उन्हें 14 करोड़ रुपये देकर रिटेन किया था।

संजू (Sanju Samson) अपनी पत्नी चारुलता सैमसन के साथ केरल में रहते हैं। उनके पास पूरे देश में कई संपत्तियां भी हैं। उल्लेखनीय संपत्तियाँ बैंगलोर, मुंबई और हैदराबाद में हैं, जिन्हें लगभग 4 करोड़ रुपये में खरीदा गया है। संजू के पास भारत के विझिनजाम में एक आलीशान डिज़ाइनर घर भी है, जहां वह अपने परिवार के साथ रहता है। इस संपत्ति की अनुमानित कीमत लगभग 4 करोड़ रुपये है।

संजू सैमसन (Sanju Samson) के पास कारों का बहुत बड़ा कलेक्शन नहीं है, लेकिन फिर भी वह दुनिया की चार सबसे शानदार कारों के मालिक हैं। संजू के पास 66 लाख रुपए की ऑडी A6, 65 लाख की बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज, 60 लाख की मर्सिडीज बेंज सी क्लास और 1.64 करोड़ की रेंज रोवर स्पोर्ट्स गाड़ी भी है।

Tag: #nextindiatimes #SanjuSamson #IPL2025

RELATED ARTICLE

close button