टेक्नोलॉजी डेस्क। सैमसंग ने भारत में अपना एक और बजट फोन लॉन्च कर दिया है जिसे कंपनी ने Samsung Galaxy F70e 5G के नाम से पेश किया है। यह नया फोन कंपनी ने नई गैलेक्सी F70 सीरीज के तहत पेश किया है। फ्लिपकार्ट और कंपनी की वेबसाइट पर जल्द ही फोन की पहली सेल शुरू होगी। ये नया फोन ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट से लैस है और 6,000mAh की बैटरी के साथ आता है।
यह भी पढ़ें-केवल 7499 की कीमत में मिल रहा सैमसंग का धांसू 5G स्मार्टफोन, चेक करें डील
साथ ही इस फोन में लेदर फिनिश के साथ पीछे की तरफ ड्यूल रियर कैमरा मिल रहा है। कैमरा को पिल-शेप वाले कैमरा मॉड्यूल में फिट किया गया है। जबकि सामने की तरफ फोन में सेल्फी के लिए वॉटरड्रॉप-स्टाइल नॉच देखने को मिल रही है। चलिए पहले इस डिवाइस की कीमत जान लेते हैं।
कीमत की बात करें तो सैमसंग गैलेक्स F70e 5G की कीमत बेस वेरिएंट के लिए 12,999 रुपये से शुरू होती है जहां आपको 4GB + 128GB वेरिएंट मिलता है। जबकि टॉप-ऑफ-द-लाइन वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है जिसमें 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलती है। डिवाइस की पहली सेल 17 फरवरी को Flipkart और सैमसंग ऑनलाइन स्टोर के जरिए शुरू होगी। डिवाइस लाइमलाइट ग्रीन और स्पॉटलाइट ब्लू कलर में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।

फोन में आपको 6.7-इंच का HD+ (720×1,600 पिक्सल) LCD स्क्रीन मिलता है, जो 120Hz तक रिफ्रेश रेट और 800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस ऑफर करता है। साथ ही डिवाइस में Android 16-बेस्ड One UI 8 मिल रहा है। इतना ही नहीं टेक दिग्गज कंपनी ने इस नए स्मार्टफोन के लिए 6 साल के OS अपग्रेड और सिक्योरिटी अपडेट देने का भी वादा किया है जो इसे एक फ्यूचर-प्रूफ फोन बना देता है।
Tag: #nextindiatimes #SamsungGalaxyF70e5G #Technology




