सिद्धार्थनगर। Siddharthnagar के डुमरियागंज तहसील परिसर में तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक महाजन ने पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। सुनवाई के दौरान डीएम ने सभी मामलों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश अधिकारियों को दिए।
यह भी पढ़ें-सिद्धार्थनगर में तेज बारिश के साथ गिरे ओले, फसलों का हुआ भारी नुकसान
वहीं समाधान दिवस में एक मामला डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के भारत भारी का सामने आया, जहां मंदिर की जमीन पर अतिक्रमण का आरोप लगा है। शिकायतकर्ता विजय शंकर पांडे ने मीडिया से बातचीत में बताया कि भारत भारी एक ऐतिहासिक शिव मंदिर है और मंदिर के पीछे की जमीन पर गांव के ही आकाश पांडे द्वारा खुद को पुजारी बताते हुए कब्जा किया जा रहा है। आरोप है कि उक्त व्यक्ति तहसील में वकालत भी करता है और रात के समय तिरपाल लगाकर निर्माण कार्य कर रहा है, जबकि इस भूमि पर पहले ही बेदखली का आदेश जारी हो चुका है और ये मंदिर डुमारियागंज तहसील प्रसासन के अंडर में है।

वहीं दूसरा मामला डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के ककरा पोखर का सामने आया, जहां गांव के रास्ते पर अतिक्रमण किए जाने की शिकायत की गई। शिकायतकर्ता करीम ने बताया कि ब्लॉक की ओर से बनाए गए रास्ते पर गांव के ही पीतांबर द्वारा कब्जा कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पहले भी इस मामले की शिकायत की जा चुकी है और जांच में अतिक्रमण की पुष्टि भी हुई थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पीड़ित ने संबंधित अधिकारियों से जल्द अतिक्रमण हटाने की मांग की है।
जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने बताया कि समाधान दिवस में सबसे अधिक राजस्व से जुड़े मामले प्राप्त हुए हैं और सभी के निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। साथ ही भारत भारी मंदिर की जमीन पर अतिक्रमण और ककरा पोखर के रास्ते पर कब्जे के मामलों को संज्ञान में लेते हुए जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।
(रिपोर्ट-दीप यादव, सिद्धार्थनगर)
Tag: #nextindiatimes #Siddharthnagar #DM




