ऑटो डेस्क। भारत की प्रमुख दो पहिया वाहन निर्माताओं में शामिल रॉयल एनफील्ड की ओर से भारतीय बाजार में कई सेगमेंट में मोटरसाइकिल की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से जल्द ही नए उत्पाद Royal Enfield Himalayan 750 को लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके लॉन्च से पहले टेस्टिंग की जा रही है।
यह भी पढ़ें-नई Renault Boreal के आगे डस्टर भी है फेल, जानें फीचर्स और कीमत
रिपोर्ट्स के मुताबिक Royal Enfield Himalayan 750 टूरिंग सेगमेंट में लॉन्च की जाएगी। टेस्टिंग के दौरान इसके कुछ फीचर्स की जानकारी सामने आई है। जिसके मुताबिक इसमें वायर स्पोक व्हील्स को दिया जाएगा। इसके साथ ही इसमें गोल आकार का इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया जा सकता है। जिसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और गूगल मैप नेविगेशन को भी दिया जाएगा। इसमें 19 और 17 इंच के पहिए, मोनोशॉक सस्पेंशन, यूएसडी फॉर्क्स को भी दिया जा सकता है।

निर्माता की ओर से इस बाइक में 750 सीसी की क्षमता का पैरलल ट्विन इंजन होगा। जिसे 650 सीसी सेगमेंट से लेकर उसकी क्षमता को बढ़ाया जाएगा। जिससे 50 बीएचपी की पावर और 60 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिल पाएगा। इसमें छह स्पीड ट्रांसमिशन भी दिया जाएगा।
रॉयल एनफील्ड की ओर से अभी इस बारे में कोई औपचारिक जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इस मोटरसाइकिल Royal Enfield Himalayan 750 को पहले इंटरनेशनल स्तर पर पेश किया जाएगा। इसे EICMA 2025 में सबसे पहले पेश किया जाएगा। जिसके बाद भारत में इसे रॉयल एनफील्ड मोटोवर्स 2025 के दौरान लॉन्च किया जा सकता है।
Tag: #nextindiatimes #RoyalEnfieldHimalayan750 #automobile