23 C
Lucknow
Wednesday, April 2, 2025

कर्तव्य पथ पर चल रही गणतंत्र दिवस परेड, दुनिया को दिखी भारत की ताकत

नई दिल्ली। भारत में 76वें गणतंत्र दिवस (Republic Day) का जश्न मनाया जा रहा है। मुख्य समारोह कर्तव्य पथ पर आयोजित हो रहा है जहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) ने तिरंगा फहराया। इस समारोह में इंडोनेशियाई राष्ट्रपति प्रोबोवो सुबियांतो (Prabowo Subianto) भारत के मुख्य अतिथि हैं। Republic Day परेड में इंडोनेशिया के मार्चिंग दस्ते ने भी कर्तव्य पथ पर परेड की।

यह भी पढ़ें-76वां गणतंत्र दिवस आज, राफेल-सुखोई समेत 40 विमान करेंगे फ्लाईपास्ट

कैप्टन सूरज सिंह के नेतृत्व में ब्रह्मोस (BrahMos) मिसाइल की टुकड़ी ने मार्च किया। यह मिसाइल अपनी सटीकता और उल्लेखनीय क्षमता इस मिसाइल को खास बनाता है। साथ ही आकाश मिसाइल की टुकड़ी ने भी कर्तव्य पथ पर मार्च किया। कर्तव्य पथ पर पैदल सेना की टुकड़ी भारत की उन्नत सैन्य क्षमताओं का प्रदर्शन कर रही है। इसकी शुरुआत ऑल-टेरेन व्हीकल चेतक और स्पेशलिस्ट मोबिलिटी व्हीकल कपिध्वज से हुई। इसे कठिन इलाकों, खासकर उच्च ऊंचाई वाले क्षेत्रों में युद्धाभ्यास के लिए डिजाइन किया गया है।

इसके बाद लाइट स्पेशलिस्ट व्हीकल, बजरंग और व्हीकल माउंटेड इन्फैंट्री मोर्टार सिस्टम, ऐरावत को दिखाया गया। इंडोनेशियाई सैन्य अकादमी (अकमिल) के 190 सदस्यीय बैंड जेंडरंग सुलिंग कांका लोकानंता और इंडोनेशियाई राष्ट्रीय सशस्त्र बलों (टीएनआई) की सभी शाखाओं के 152 कर्मियों वाली मार्चिंग टुकड़ी ने (Republic Day) परेड में भाग लिया।

Republic Day परेड में आत्मनिर्भर भारत पहल के तहत विकसित क्विक रिएक्शन फोर्स व्हीकल (हैवी) नंदीघोष और क्विक रिएक्शन फोर्स व्हीकल (मीडियम) त्रिपुरांतक भी शामिल हैं। ये स्वदेशी रूप से निर्मित बख्तरबंद वाहन बेहतरीन सुरक्षा देते हैं और पहले से ही संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों में सेवा दे रहे हैं।

Tag: #nextindiatimes #RepublicDay #DraupadiMurmu

RELATED ARTICLE

close button