36.1 C
Lucknow
Tuesday, March 17, 2026

Renault Duster हुई लॉन्‍च, मिलेंगे 6 एयरबैग्स और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स

ऑटो डेस्क। वाहन निर्माता रेनो की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से जनवरी 2026 में ही नई जेनरेशन Renault Duster को भारत में पेश किया गया था। जिसके बाद आज इसे औपचारिक तौर पर लॉन्‍च कर दिया गया है। चलिए आपको इस कार के फीचर्स बताते हैं।

यह भी पढ़ें-Kawasaki Ninja 650 भारत में लॉन्च, मिला बिलकुल नया रंगरूप

रेनो की ओर से एसयूवी में कई इंजन के विकल्‍प दिए हैं। इसमें 1.8 लीटर की क्षमता का पेट्रोल ई-टेक स्‍ट्रॉन्‍ग हाइब्रिड इंजन के साथ 1.4 KWh की क्षमता की बैटरी दी गई है, जिससे इसे ट्रैफिक में ईवी मोड में चलाया जा सकता है। दूसरे इंजन के विकल्‍प के तौर पर इसमें नया टर्बो टीसीई 160 इंजन दिया गया है जो इसे 153 पीएस 280 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क देता है। तीसरे इंजन के विकल्‍प के तौर पर इसमें टर्बो पेट्रोल इंजन भी दिया गया है।

इस एसयूवी को मैनुअल और ऑटोमटिक ट्रांसमिशन के विकल्‍प के साथ ही ऑफ रोडिंग क्षमता के साथ ऑफर किया गया है। निर्माता की ओर से नई जेनरेशन रेनो डस्‍टर को बेहतरीन फीचर्स के साथ पेश किया गया है। रेनो ने डस्‍टर की एक्‍स शोरूम कीमत 10.49 लाख रुपये से शुरू होगी। इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 18.49 लाख रुपये है।

इस एसयूवी में एलईडी हेड लाइट्स, एलईडी डीआरएल, फ्रंट में डस्‍टर की बैजिंग, एलईडी कनेक्‍टिड टेल लाइट, बॉडी क्‍लैडिंग, 212 एमएम ग्राउंड क्लियरेंस, रूफ रेल, ड्यूल टोन एक्‍सटीरियर, शॉर्क फिन एंटीना, पैनोरमिक सनरूफ, ड्यूल टोन इंटीरियर, एंबिएंट लाइट, कार्बन फाइबर फिनिश, 360 डिग्री कैमरा, फॉग लाइट, इनबिल्‍ट गूगल, 700 लीटर की क्षमता का बूट स्‍पेस, इलेक्‍ट्रिक पावर टेलगेट, वेंटिलेटिड सीट, Level-2 ADAS, 35 से ज्‍यादा सेफ्टी फीचर, छह एयरबैग को दिया गया है।

Tag: #nextindiatimes #RenaultDuster #Automobile #SUV

RELATED ARTICLE

close button