ऑटो डेस्क। पिछले कुछ सालों में Renault और Nissan की ओर से भारत में बहुत ज्यादा नई कारें देखने को नहीं मिलीं। अब दोनों कंपनियों ने दोबारा भारत पर फोकस किया है और 2026 और 2027 में कई नई गाड़ियां लॉन्च करने की तैयारी कर ली है।
यह भी पढ़ें-Mahindra की इस सस्ती कार में मिलेगा Dolby Atmos फीचर, हो गई लांच
Nissan 2026 की शुरुआत अपनी नई कार Nissan Gravite से करेगी। यह एक सब-4 मीटर 7-सीटर MPV होगी। माना जा रहा है कि यह Renault Triber पर आधारित होगी, लेकिन इसमें कुछ अलग डिजाइन बदलाव किए जाएंगे। यह कार उन लोगों के लिए होगी जो कम बजट में 7-सीटर विकल्प चाहते हैं। सामने की तरफ बड़ी ग्रिल, मजबूत बंपर और नया लुक इसे Triber से अलग बनाएगा।
Renault अपनी पॉपुलर SUV Duster को 3rd जनरेशन में 26 जनवरी 2026 को पेश करेगी। यह नई Duster पहले से ज्यादा SUV जैसी दिखेगी और नए प्लेटफॉर्म पर बनी होगी। भारतीय मॉडल में खास DRL, बदला हुआ फ्रंट और पीछे जुड़ी हुई लाइट देखने को मिल सकती है। इसमें 1.0 और 1.3 लीटर पेट्रोल इंजन का विकल्प मिल सकता है और आगे चलकर हाइब्रिड ऑप्शन भी आ सकता है।

Nissan Tekton को भी 2026 में लॉन्च किया जाएगा। इसका डिजाइन Nissan स्टाइल में होगा, लेकिन इंजन और बाकी फीचर्स काफी हद तक Duster जैसे रहेंगे। इसके अलावा Renault और Nissan दोनों ही अपनी-अपनी 7-सीटर SUV भी लाने वाली हैं। Renault की 7-सीटर Duster में ज्यादा प्रीमियम फीचर्स मिल सकते हैं जबकि Nissan इसका अपना अलग वर्जन पेश करेगी।
इन सभी लॉन्च के साथ Renault और Nissan एक बार फिर भारतीय बाजार में मजबूती से वापसी करना चाहती हैं। अगर कीमत सही रही तो ये कारें मिड-साइज SUV और MPV सेगमेंट में कड़ा मुकाबला दे सकती हैं।
Tag: #nextindiatimes #Nissan #Renault




