टेक्नोलॉजी डेस्क। Xiaomi ने आज भारत में अपना एक और नया फोन लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने नया डिवाइस बजट सेगमेंट में पेश किया है, जिसे Redmi Note 14 SE 5G नाम से लॉन्च किया गया है।
यह भी पढ़ें-सस्ता हुआ Samsung Galaxy S25 Ultra 5G, मिल रहा 25 हजार का डिस्काउंट
फीचर्स की बात करें तो Redmi के इस ऑल न्यू डिवाइस में 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल रहा है जिसका रिफ्रेश रेट 120 Hz है और इसकी पीक ब्राइटनेस 2,100 निट्स तक दी गई है। इतना ही नहीं यह डिवाइस कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन ऑफर कर रहा है। डिवाइस में 5,110 mAh की बड़ी बैटरी भी दी गई है जिसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिल रहा है।

कैमरा फीचर्स की बात करें तो डिवाइस में आपको ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन यानी OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का Sony Lyt 600 प्राइमरी कैमरा मिलता है। इसके साथ ही डिवाइस में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस और 2 मेगापिक्सल के मैक्रो कैमरा भी दिया गया है। डिवाइस में 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी मौजूद है।
Redmi Note 14 SE 5G की कीमत 14,999 है जिसमें आपको क्रिमसन आर्ट कलर वेरिएंट मिलता है। इसमें आपको 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मिल रही है। डिवाइस की पहली सेल 7 अगस्त से Mi, Flipkart और Xiaomi के रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी। Redmi Note 14 SE 5G में पावरफुल मीडियाटेक 7025 प्रोसेसर भी देखने को मिल रहा है। डिवाइस में डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट वाले डुअल स्टीरियो स्पीकर दिए गए हैं।
Tag: #nextindiatimes #Xiaomi #RedmiNote14SE5G