31.8 C
Lucknow
Monday, March 23, 2026

Realme P4 Lite 5G फोन लॉन्च, MediaTek प्रोसेसर और शानदार कैमरे से है लैस

टेक्नोलॉजी डेस्क। realme ने भारत में अपना एक और नया 5G फोन लॉन्च कर दिया है जिसे कंपनी ने Realme P4 Lite 5G के नाम से पेश किया है। यह एक ऐसा डिवाइस है जिसे बैटरी लाइफ़ और रोजाना के कामों में स्मूद इस्तेमाल को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। डिवाइस में 7000mAh की बैटरी समेत कई शानदार फीचर्स देखने को मिलते हैं।

यह भी पढ़ें-Samsung Galaxy A07 5G लॉन्च, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा

यह डिवाइस 25 मार्च से दोपहर 12 बजे से Flipkart, realme.com और ऑफलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। Realme के इस नए डिवाइस में 6.8-इंच का HD+ IPS LCD डिस्प्ले देखने को मिल रहा है। डिवाइस में 900 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस है। साथ ही डिवाइस में Arm Mali-G57 MC2 GPU है। डिवाइस में LPDDR4X RAM और UFS 2.2 स्टोरेज मिल रही है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में 13MP का रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। कैमरे में AI Live Photo और Dual View Video समेत कई फीचर्स भी मिल रहे हैं, जिनकी मदद से आप फ्रंट और रियर दोनों कैमरों से एक ही टाइम पर वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं।

फोन में 7,000mAh की बड़ी बैटरी है, जो 4G मॉडल में दी गई 6,300mAh की बैटरी से बड़ा अपग्रेड है। यह डिवाइस 15W चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। इसके अलावा फोन में Android 16 पर बेस्ड Realme UI 7 मिल रहा है। कंपनी ने इस नए वाले Realme P4 Lite 5G को तीन वेरिएंट में लॉन्च किया है जिसकी कीमत इस प्रकार है-

4GB + 64GB: ₹12,999 जबकि ऑफर्स के साथ ₹11,499
4GB + 128GB: ₹13,999 जबकि ऑफर्स के साथ ₹12,499
6GB + 128GB: ₹15,999 जबकि ऑफर्स के साथ ₹14,499
डिवाइस दो कलर Mosaic Green और Mosaic Blue में उपलब्ध होगा।

Tag: #nextindiatimes #RealmeP4Lite5G #Realme

RELATED ARTICLE

close button