12 C
Lucknow
Tuesday, February 10, 2026

RCB ने जीता WPL 2026 का खिताब; जानें विजेता-उपविजेता को कितने मिले पैसे

स्पोर्ट्स डेस्क। वीमेंस प्रीमियर लीग 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर दूसरी बार खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में आरसीबी ने 6 विकेट से जीत दर्ज की और WPL 2026 ट्रॉफी के साथ मोटी प्राइज मनी भी अपने खाते में डाली।

यह भी पढ़ें-T20 WORLD CUP 2026 से पहले जान लीजिए टॉप रन स्कोरर कौन?

वहीं दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह कहानी फिर वही रही – फाइनल तक पहुंचकर भी ट्रॉफी हाथ से फिसल गई। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 203 रन बोर्ड पर लगा दिए थे। टीम को सलामी बल्लेबाजों शेफाली वर्मा (20) और लिजेल ली (37) से अच्छी शुरुआत मिली, लेकिन मिडिल ओवर्स में विकेट गिरने से रफ्तार थोड़ी धीमी हुई।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत ग्रेस हैरिस (9) के झटके के साथ हुई, लेकिन इसके बाद कप्तान स्मृति मंधाना ने मोर्चा संभाल लिया। उनके साथ जॉर्जिया वोल (79 ) रन से लंबी साझेदारी कर दिल्ली के गेंदबाजों को बैकफुट पर धकेल दिया। आखिरी ओवरों में कुछ विकेट जरूर गिरे, लेकिन टीम ने संयम दिखाते हुए 19.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।

WPL 2026 प्राइज मनी लिस्ट:

विजेता : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)

प्राइज मनी – 6 करोड़ रुपये

उपविजेता : दिल्ली कैपिटल्स (DC)

प्राइज मनी – 3 करोड़ रुपये

प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट : सोफी डिवाइन

प्राइज मनी – 5 लाख रुपये

ऑरेंज कैप (सबसे ज्यादा रन): स्मृति मंधाना

प्राइज मनी – 5 लाख रुपये

पर्पल कैप (सबसे ज्यादा विकेट): सोफी डिवाइन

प्राइज मनी – 5 लाख रुपये

टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा छक्के

सोफी डिवाइन – 5 लाख रुपये

बेस्ट स्ट्राइक रेट अवॉर्ड

ग्रेस हैरिस – 5 लाख रुपये

फाइनल का प्लेयर ऑफ द मैच

स्मृति मंधाना – 2.5 लाख रुपये

इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन

नंदिनी शर्मा – 5 लाख रुपये

Tag: #nextindiatimes #WPL2026 #RCB

RELATED ARTICLE

close button