36 C
Lucknow
Thursday, March 26, 2026

Dhurandhar 2 के लिए रणवीर सिंह ने झोंक दी पूरी ताकत, बढ़ाया था इतना वजन

एंटरटेनमेंट डेस्क। सुपस्टार रणवीर सिंह अपनी नई फिल्म धुरंधर द रिवेंज को लेकर लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। कमाई के मामले में अभिनेता की ये फिल्म रोज नए-नए कीर्तिमान रचती हुई नजर आ रही है। Dhurandhar 2 में रणवीर की दमदार एक्टिंग की भी काफी तारीफ की जा रही है, जिस तरह से उन्होंने जसकीरत सिंग रंगी और हमजा अली मजारी के किरदारों को अदा किया है।

यह भी पढ़ें-कौंन हैं Qveen Herby, जिन्होंने धुरंधर 2 के 36 साल पुराने गाने में डाल दी जान

क्या आप जानते हैं कि इन दोनों ही कैरेक्टर के लिए रणवीर सिंह ने गजब का ट्रांसफॉर्मेशन भी किया है, इसका खुलासा अब उनके जिम ट्रेनर और एक्टर मुस्तफा अहमद ने किया है। मुस्तफा अहमद ने फिल्म धुरंधर द रिवेंज में इंडियन स्पाई रिजवान की भूमिका को अदा किया है और वह असल जिंदगी में रणवीर सिंह के जिम ट्रेनर भी हैं।

रणवीर सिंह ने ‘धुरंधर’ में हमजा अली मजारी की भूमिका निभाने के लिए छह हफ्तों में 10 किलो वजन बढ़ाया। जिसके लिए उन्होंने मेरे साथ ट्रेनिंग करते हुए रोजाना 3,600 से 4,000 कैलोरी लेकर अपने शरीर को पूरी तरह बदल दिया। इस फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन के लिए रणवीर ने जिम में कड़ी मेहनत की और अपनी प्रोटिन से भरपूर डाइट का पूरा ध्यान रखा।

लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान देने वाली बात ये है कि धुरंधर 2 में जसकीरत का रोल प्ले करने के लिए उनको ये वजन घटाना पड़ा और उस किरदार के लिए उन्होंने करीब 15 किलो वजन कम किया। ऐसे में धुरंधर द रिवेंज के लिए एक तरह से रणवीर सिंह ने अपनी पूरी जान झोंक दी। फिल्म धुरंधर पार्ट 2 में मुस्तफा अहमद का किरदार काफी अहम रहा है। रिजवान की भूमिका में वह अंत तक अपने दोस्त हमजा अली मजारी का पूरा साथ देते हैं।

Tag: #nextindiatimes #Dhurandhar2 #RanveerSingh

RELATED ARTICLE

close button