33.6 C
Lucknow
Friday, March 14, 2025

एक बार फिर जेल से बाहर आया राम रहीम, मिली इतने दिनों की फरलो

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार (Haryana government) एक बार फिर रेप और मर्डर केस में जेल में बंद राम रहीम (Ram Rahim) पर मेहरबान हुई है। हरियाणा सरकार ने राम रहीम (Ram Rahim) को 21 दिन की फरलो (furlough) दी है। विधानसभा चुनाव से पहले राम रहीम को ये फरलो (furlough) दी गई है। राम रहीम (Ram Rahim) सुनारिया जेल से बाहर आ गया है। राम रहीम इन 21 दिनों में यूपी के बनवारा स्थित आश्रम में रहेगा।

यह भी पढ़ें-अरविंद केजरीवाल ने जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका

बता दें कि पिछले दिनों पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) की उस याचिका का निपटारा कर दिया था। इस याचिक में जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा (Ram Rahim) प्रमुख को अस्थायी रूप से रिहा किए जाने को चुनौती दी गई थी। न्यायालय (court)ने कहा कि अस्थायी रिहाई की याचिका पर सक्षम प्राधिकारी द्वारा बिना किसी मनमानी या पक्षपात के विचार किया जाना चाहिए।

शीर्ष गुरुद्वारा संस्था एसजीपीसी ने सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम (Ram Rahim) की अस्थायी रिहाई के खिलाफ याचिका दायर की थी। एसजीपीसी ने तर्क दिया था कि डेरा प्रमुख हत्या और बलात्कार जैसे गंभीर अपराधों के लिए कई सजाएं काट रहा है और अगर उसे रिहा किया गया तो इससे भारत की संप्रभुता और अखंडता खतरे में पड़ जाएगी और सार्वजनिक व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।

राम रहीम (Ram Rahim) अपनी दो अनुयायियों से बलात्कार के आरोप में 20 साल की सजा काट रहा है और रोहतक जिले की सुनारिया जेल (Sunaria jail)में बंद है। उसे 19 जनवरी को 50 दिन की परोल दी गई थी। प्रशासन ने जेल परिवार के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी थी। ऐसे में मंगलवार सुबह 6 बजकर 41 मिनट पर हनीप्रीत अपनी टीम के साथ राम रहीम (Ram Rahim) को लेने जेल परिसर पहुंची, जहां आवश्यक कार्रवाई के बाद 6 बजकर 46 मिनट पर राम रहीम (Ram Rahim) को लेकर काफिला यूपी के बागपत स्थित बरनावा आश्रम के लिए रवाना हो गया। राम रहीम अब 13वीं बार जेल से बाहर आया है। आठवीं बार फरलो मिली है।

Tag: #nextindiatimes #RamRahim #court

RELATED ARTICLE

close button