एंटरटेनमेंट डेस्क। Raj Kapoor ने हिंदी सिनेमा में ना जाने कितने किरदार और कितनी फिल्मों के जरिए सालों तक दर्शकों को एंटरटेन किया। पहले खुद वो अभिनेता के तौर पर काम करते रहे। इसके बाद उन्होंने अपने बेटों को सिनेमा का स्टार बनाया और ये सिलसिला पीढ़ी दर पीढ़ी चलता आ रहा है। अब आपको साल 1982 में आई सुपरहिट फिल्म प्रेम रोग तो याद होगी ही।
यह भी पढ़ें-‘धुरंधर’ से पहले इन मूवीज में विलेन बन छा चुके हैं अक्षय खन्ना, बड़े-बड़े हीरो हो गए साइड
इस फिल्म में ऋषि कपूर ने काम किया था और ऋषि के साथ फिल्म पद्मिनी कोल्हापुरे नजर आईं थीं लेकिन इस फिल्म में पद्मिनी कोल्हापुरे से पहले एक पाकिस्तानी एक्ट्रेस को राज कपूर लेना चाहते थे। हालांकि इस फिल्म के लिए पद्मिनी से पहले पाकिस्तानी एक्ट्रेस संगीता यानी परवीन रिजवी उनकी पहली पसंद थीं।

राज कपूर ने उन्हें प्रेम रोग की हीरोइन के तौर पर कास्ट करने की इच्छा जताई थी लेकिन परवीन रिजवी को राज कपूर ने अपने घर की बहू बनाने का ऑफर दे डाला था। राज कपूर ने उन्हें फिल्म प्रेम रोग के लिए अप्रोच किया था। संगीता बेहद खूबसूरत और काबिल थीं। उन्हें लगता था कि अगर वो इस फिल्म में काम करेंगी, तो एक नया चेहरा लोगों को देखने को मिलेगा और उनकी फिल्म के हिसाब से भी वो बिल्कुल सही हैं।
परवीन ने कहा कि, राज कपूर ने फिल्म के साथ साथ ऑफर दिया कि वो उनके घर की बहू बन जाएं। दरअसल राज कपूर चाहते थे कि संगीता उनके बेटे ऋषि कपूर से शादी कर लें। इस तरह से संगीता आसानी से भारत आ पाएंगी और फिल्मों में काम कर पाएंगी। ये सुनने के बाद संगीता हैरान रह गईं। हालांकि बाद में संगीता ने इस ऑफर को ठुकरा दिया था।
Tag: #nextindiatimes #RajKapoor #Entertainment




