22 C
Lucknow
Friday, March 20, 2026

BSP के पूर्व प्रत्याशी के होटल में छापा, नजारा देख शर्म से पानी-पानी हुई पुलिस

मैनपुरी। मैनपुरी (Mainpuri) के एक होटल (hotel) में देह व्यापार की सूचना पर एक होटल में छापा मारने पहुंची पुलिस (police) ने जैसे ही दरवाजा खोला वैसे ही कुछ ऐसा नजारा देखने को मिला कि पुलिसकर्मी शर्म से पानी-पानी हो गए। यह होटल BSP के पूर्व प्रत्याशी का बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें-मैनपुरी सीट से ड‍िंपल यादव ने दाखि‍ल क‍िया नामांकन, ये नेता रहे मौजूद

मैनपुरी (Mainpuri) के पावर हाउस रोड स्थित शिवम होटल एंड रेस्टोरेंट में इंस्पेक्टर क्राइम छत्रपाल सिंह ने दबिश दी थी। इस दौरान वहां मौजूद मैनेजर राज बैस निवासी खरपरी से पूछताछ की तो उसने बताया कि खरपरी निवासी अशोक सिंह चौहान के कहने पर वह महिलाओं को वहां (hotel) लेकर आता है। वहां पर देह व्यापार कराता है। अशोक चौहान फौजी ने 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ा था। उसने भोगांव विधानसभा सीट से बसपा (BSP) के टिकट पर पर्चा दाखिल किया था। लेकिन यहां उसे हार का सामना करना पड़ा था।

छापेमारी के दौरान होटल (hotel) में 6 युवक- युवती संदिग्ध परिस्थितियों में मिले। उनके पास नकदी भी मिली। पुलिस (police) ने मैनेजर अशोक सिंह चौहान समेत 7 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के पावर हाउस रोड स्थित ओम प्रोविजन स्टोर वाली गली में मौजूद एक होटल (hotel) का है।

पूछताछ में युवतियों ने आर्थिक स्थिति का हवाला दिया है और देह व्यापार की बात कबूल कर ली है। पुलिस (police) ने होटल (hotel) संचालक अशोक सिंह चौहान निवासी खरपरी, राज बैस खरपरी, सौरभ निवासी नगला खरा भोगांव, दिव्यांग भारद्वाज निवासी पुराना बाजार बेवर के अलावा फतेहगढ, भोगांव और बेवर की रहने वाली तीन युवतियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। शनिवार को गिरफ्तार सभी छह आरोपी पुलिस (police) ने न्यायालय में पेश किए।

Tag: #nextindiatimes #police #hotel #mainpuri

RELATED ARTICLE

close button