41.1 C
Lucknow
Thursday, April 10, 2025

अखिलेश के लिए प्रचार करने कन्नौज पहुंचे राहुल गांधी, बोले-‘तूफान आ रहा है’

कन्नौज। कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) आज अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के समर्थन में कन्नोज में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करने पहुंचे। राहुल गांधी और अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कन्नौज (Kannauj) में संयुक्त रैली की। अखिलेश ने कहा कि भाजपा की हार में केवल चार चरण, चार कदम बाकी है। इस चुनाव में भाजपा का पूरा बैलेंस खराब कर दो।

यह भी पढ़ें-अयोध्या में साथ दिखेंगे अखिलेश-राहुल, प्रियंका-डिंपल के रोड शो की भी उठी मांग

कन्नौज में सबसे पहले अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने इत्र देकर राहुल गांधी का स्वागत किया। जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि अदाणी-अंबानी पर घेरा, तो अब मोदी जी का मुंह खुल गया। राहुल (Rahul Gandhi) ने कहा- इंडी गठबंधन के कार्यकर्ता शेर हैं। इंडी गठबंधन (Indi alliance) की जीत होगी। यूपी में इंडी गठबंधन (Indi alliance) का तूफान आ रहा है। यूपी में बीजेपी की सबसे बड़ी हार होने जा रही है।

वहीं जनसभा में संजय सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव जी (Akhilesh Yadav) की कन्नौज (Kannauj) से बहुत बड़ी जीत होने जा रही है। ये लोकतंत्र का आखिरी चुनाव है, भाजपा जीतेगी तो संविधान खत्म हो जाएगा। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पांच साल मुख्यमंत्री रहे हैं। ऐसे में भाजपा की नफरत देखिए, मुख्यमंत्री आवास को गंगा जल से धुलवाकर उनका अपमान किया गया है। वहीं, अब कन्नौज में अखिलेश जी (Akhilesh Yadav) मंदिर में गए, तो वहां भी भाजपा वालों ने गंगा जल से धोकर उनका अपमान किया।

बता दें कि कन्नौज से सपा मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) खुद प्रत्याशी हैं और वहां पर 13 मई को मतदान होना है। कन्नौज (Kannauj) में लोकसभा चुनाव समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के लिए प्रतिष्ठा का चुनाव बन गया है। इसको हर हाल में जीतने के लिए दोनों ही दल जी-जान से प्रचार में जुटे हुए हैं।

Tag: #nextindiatimes #AkhileshYadav #Kannauj #RahulGandhi

RELATED ARTICLE

close button