सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थनगर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां administration की कार्रवाई पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। दरअसल इटवा तहसील क्षेत्र के कठेला गर्वी, टोला जानकरी नगर निवासी मोहर्रम अली की जमीन पर प्रशासनिक टीम ने बुलडोजर चलाकर नींव को ध्वस्त कर दिया।
यह भी पढ़ें-सिद्धार्थनगर: आपसी रंजिश में युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, मचा हड़कंप
पीड़ित का आरोप है कि यह जमीन उनकी माता के नाम वर्ष 2010 में खरीदी गई थी, जिस पर पहले से ही ईंट की नींव डाली गई थी। घटना 22 मार्च 2026 की बताई जा रही है, जब लेखपाल, कानूनगो और नायब तहसीलदार मौके पर बुलडोजर के साथ पहुंचे और बिना किसी पूर्व सूचना या नोटिस के कार्रवाई शुरू कर दी।
उस समय घर पर मौजूद उनके वृद्ध पिता ने काफी विरोध किया लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों ने एक नहीं सुनी और पूरी नींव को जेसीबी से उखड़वा दिया।इस कार्रवाई से पीड़ित को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है, जिसे वह अपूरणीय क्षति बता रहे हैं।अब पीड़ित ने जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाते हुए दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई और नुकसान की भरपाई की मांग की है।

मीडिया से बात करते हुए पीड़ित ने बताया कि की हमारे घर पर कोई नहीं रहता बिना सूचना के बुलडोजर लेकर आये साथ क़ानून गो लेखपाल नायब तहसीलदार मौजूद थे और हमारी नींव को ध्वस्त कर दिया गया। हमें ना सूचना दी गई ना ही हमें नोटिस मिला। इस जमीन को हमारे पिताजी ने हमारी मां के नाम से 2010 में लगभग 125000 में खरीदी थी। हम चाहते हैं हमें इंसाफ मिले। वही इस मामले को लेकर जिला अधिकारी शिवशरण अप्पा जीएन से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से साफ इनकार कर दिया।
(रिपोर्ट- दीप यादव, सिद्धार्थनगर)
Tag: #nextindiatimes #Siddharthnagar #administration




