33.4 C
Lucknow
Monday, July 7, 2025

उत्तर कोरिया में 24 साल बाद पहुंचे पुतिन, अमेरिका की बढ़ी टेंशन

डेस्क। 24 साल बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) उत्तर कोरिया (North Korea) की यात्रा पर पहुंचे। माना जा रहा है कि दोनों देश वाशिंगटन के साथ बढ़ते टकराव के मद्देनजर अमेरिका (America) के नेतृत्व वाले प्रतिबंधों को दूर करने के लिए मिलकर काम करना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें-अमेरिका से करारी हार के बाद छलका बाबर आजम का दर्द, इन पर फोड़ा ठीकरा

सूत्रों की माने तो चीन के प्योंगयांग हवाई अड्डे पर पहुंचे पुतिन का उत्तर कोरियाई (North Korea) राष्ट्रपति किम-जोंग-उन (Kim Jong Un) ने स्वागत किया। उधर उत्तर कोरिया पहुंचे पुतिन (Vladimir Putin) ने अमेरिका की टेंशन बढ़ा दी है। बता दें कि पुतिन 24 साल में पहली बार उत्तर कोरिया की यात्रा पर आए हैं। उत्तर कोरिया (North Korea) ने यूक्रेन में उनकी सैन्य कार्रवाइयों के लिए देश के दृढ़ समर्थन की प्रशंसा की। यह यात्रा उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन द्वारा पुतिन (Vladimir Putin) को सितंबर 2023 में यात्रा के लिए आमंत्रित किए जाने के बाद हो रही है।

विशेषज्ञों के अनुसार, पुतिन (Vladimir Putin) की यह यात्रा हथियारों के सौदे को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच हो रही है। उत्तर कोरिया (North Korea) की राजधानी प्योंगयांग की सड़कों को पुतिन (Vladimir Putin) के चित्रों और रूसी झंडों से सजाया गया था। एक इमारत पर लगे बैनर पर लिखा था… ‘हम रूसी संघ के राष्ट्रपति (President) का गर्मजोशी से स्वागत करते हैं।’

इस बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) की उत्तर कोरिया यात्रा ने अमेरिका (America) की चिंताएं बढ़ा दी हैं। अमेरिकी सरकार ने कहा है कि पुतिन (Vladimir Putin) की उत्तर कोरिया यात्रा “बड़ी चिंता का विषय” है। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता पैट राइडर ने मंगलवार को वाशिंगटन में कहा, “रूस और उत्तर कोरिया के बीच गहराता सहयोग एक ऐसी चीज है जिस पर चिंता करने की जरूरत है। खासकर उन लोगों के लिए जो कोरियाई प्रायद्वीप पर शांति और स्थिरता बनाए रखने में रुचि रखते हैं, लेकिन रूसी आक्रामकता के खिलाफ लड़ रहे यूक्रेन के लोगों का समर्थन भी करना चाहते हैं।”

Tag: #nextindiatimes #VladimirPutin #America

RELATED ARTICLE

close button