ऑटो डेस्क। दुनिया में चल रही लड़ाइयों के और तनाव की वजह से कच्चे तेल के दाम कभी भी बढ़ जाते हैं। इससे पेट्रोल और डीजल महंगा होने का डर हमेशा बना रहता है। इलेक्ट्रिक गाड़ियां पूरी तरह बैटरी से चलती हैं। महंगाई से बचने के लिए अब ज्यादा से ज्यादा लोग Electric Cars खरीद रहे हैं क्योंकि यह लंबे समय के लिए सस्ता और टिकाऊ सौदा है।
यह भी पढ़ें-Tata Curvv EV या Hyundai Creta Electric, जानें कौन सी ईवी है बेहतर?
TATA Nexon EV:
भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा बिकने वाली EV में शामिल TATA Nexon EV भी काफी मजबूत ऑप्शन के रूप में सामने आती है। इसकी एक्स-शोरूम की कीमत लगभग 12 लाख से 17.5 लाख तक है। साथ ही, यह एक बार चार्ज करने पर करीब 489 किमी तक की रेंज देने में सक्षम मानी जाती है।
TATA Punch EV:
यह छोटी और मजबूत SUV चाहने वालों की पहली पसंद बनती जा रही है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 10 लाख से 13 लाख के बीच है। कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज होने पर यह करीब 350 किमी तक चल सकती है।

TATA Tiago EV:
अगर आप कम बजट में एक अच्छी EV की तलाश में हैं तो TATA Tiago EV सबसे अच्छे विकल्पों में से एक है। इसकी शुरुआती कीमत 8 वाख से होती है और टॉप मॉडल की कीमत 11.5 लाख तक जाती है। एक बार फुल चार्ज करने पर यह कार करीब 315 किमी तक चल सकती है।
MG Comet EV:
यह एक बहुत छोटी और स्टाइलिश कार है जिसे खास तौर पर शहर की भीड़भाड़ में चलाने के लिए बनाया गया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत लगभग 7.5 लाख से 10 लाख के बीच है। यह भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कारों में से एक है।
Tag: #nextindiatimes #ElectricCars #TATA




