37.6 C
Lucknow
Monday, April 21, 2025

इन जातकों के लिए लाभ का संयोग बना रहा पूर्णिमा योग, जानें आज का भविष्यफल

मेष:मेष राशि के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा लेकिन लाभ के लिए इनको आज अधिक परिश्रम करना होगा। आर्थिक मामलो में आज आपको किसी पर भी आंख बंदकर भरोसा करने से बचना चाहिए नहीं तो आपको धोखा मिल सकता है। कार्यक्षेत्र मे आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। आपको आज कार्य में पूर्व में किए काम का लाभ मिलेगा। कुछ नई जिम्मेदारी मिलने से मानसिक तनाव हो सकता है। आज दान पुण्य और धर्म कर्म के काम कर सकते है। यात्रा का भी संयोग बनेगा।

वृषभ :वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आप आज उत्साह और ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। आपको आज किए गए काम में सफलता मिलेगी। कारोबार में आज आपकी कमाई अच्छी रहेगी। प्रॉपर्टी के काम में भी आज आपको सफलता मिलेगी। किसी धार्मिक और सामाजिक काम में शामिल होने का मौका मिलगा। लव लाइफ मे आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। विरोधियों और गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें।

मिथुन :मिथुन राशि के लिए आज का दिन आर्थिक मामलों को निपटाने का रहेगा। आप आज कुछ पेंडिंग लेनदेन को पूरा कर सकते हैं। कामकाज में आज सुस्ती के बाद तेजी का माहौल रहेगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में अधिक परिश्रम करना होगा। कुछ नए काम भी आज आप शुरू कर सकते हैं। आज आप परिवार और दोस्तों के साथ मनोरंजक पल बिताएंगे। अप्रत्याशित स्रोत से धन लाभ मिलेगा। कंधे और पीठ में दर्द हो सकता है।

कर्क :कर्क राशि के सितारे कहते हैं कि यदि आप आज अपने व्यापार में कोई डील फाइनल करते हैं तो भविष्य में आपको अच्छा मुनाफा होगा, लेकिन आपको इसे अपनी बुद्धि और विवेक से ही फाइनल करना होगा। अगर आप किसी के बहकावे में आकर ऐसा करते हैं तो इससे आपको नुकसान भी हो सकता है। लव लाइफ के मामले में आज दिन उत्साहवर्धक रहेगा। कककक लोगों को आज अपने पार्टनर की छोटी-मोटी गलतियों को नजरअंदाज करना होगा, नहीं तो उनके बीच बड़ा टकराव हो सकता है। आज आप शाम का समय अपने दोस्तों के साथ घूमने-फिरने में बिताएंगे।

सिंह : सिंह राशि के लोगों के लिए आज दिन सेहत के मामले में उतार चढाव भरा रहेगा। आपको आज अपनी सेहत की अनदेखी करने से बचना चाहिए। सितारे यह भी कहते हैं कि आज आप पर आलस्य हावी रहेगा जिससे आप कई काम को टालेंगे भी। आपको आज सोच समझकर बोलना चाहिए क्योंकि किसी से विवाद होने की भी आशंका है। कार्यक्षेत्र में आज आपको सहकर्मियों से तालमेल बनाकर रखना होगा, इससे कार्यक्षेत्र में आपका काम समय पर पूरा हो पाएंगे। 

कन्या:कन्या राशि के जातकों को आज अपनी सोच सकारात्मक रखनी चाहिए इससे आपका मनोबल बढेगा। दिन का पहला भाग मानसिक तनाव वाला रह सकता है लेकिन दोपहर बाद स्थिति में सुधार होने से आपको आज लाभ और आनंद की प्राप्ति होगी। बिजनेस करने वाले जातकों की कमाई में आज वृद्धि होगी। जिन जातकों के काम का संबंध वस्त्रों और शौक श्रृंगार से है उनको विशेष रूप से लाभ प्राप्त होगा। जोखिम भरे कार्यों से आपको आज बचना चाहिए।

तुला:तुला राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को सम्मान मिलता नजर आ रहा है। अगर आप आज कोई नया व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं तो उसके लिए दिन अच्छा रहेगा। सट्टेबाजी में निवेश करने वाले लोगों को आज अपना पैसा दोगुना होकर वापस मिलेगा। बच्चे ऊर्जा से भरे रहेंगे और पढ़ाई लिखाई पर ध्यान देंगे। व्यापार में अगर कोई निर्णय लेना है तो बहुत सोच-विचार कर लें तभी सफल हो पाएंगे। ससुराल पक्ष के किसी भी सदस्य से बहस करने से बचना होगा। शाम के समय किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं।

वृश्चिक :आज वृश्चिक राशि के लिए सितारे बताते हैं कि, आज ऑफिस में आपको कोई ऐसा काम सौंपा जा सकता है जो आपको बहुत प्रिय होगा, जिससे आपको ऑफिस में काफी खुशी महसूस होगी। कारोबार व्यापार के मामले में भी आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको आज बिजनस में अच्छी डील मिलने वाली है। नौकरी में आज आपको अधिकारी वर्ग से प्रोत्साहन मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में आपका प्रेम और उत्साह बना रहेगा। लेकिन पिता की सेहत का आपको ध्यान रखना होगा।

धनु:आज धनु राशि के जातकों के लिए सितारे बताते हैं कि आपकी शिक्षा में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए आपको आज शिक्षकों और वरिष्ठजनों से सहयोग मिलेगा। आज आपके अंदर दान और परोपकार की भावना भी विकसित होगी जिसके कारण आप अपने धन का कुछ हिस्सा गरीबों पर खर्च करेंगे। शाम के समय आपको पेट दर्द, थकान, सिरदर्द, बुखार आदि जैसी कुछ समस्याएं हो सकती हैं। आपके लिए सलाह है कि आज सेहत और धन खर्च का ध्यान रखना होगा।

मकर :मकर राशि वालों को आज ससुराल पक्ष से धन मिलने के योग बन रहे हैं। रोजगार की दिशा में काम कर रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है क्योंकि उन्हें आज कोई बेहतर अवसर मिल सकता है। प्राइवेट नौकरी से जुड़े लोगों को आज अपने काम पर ध्यान देना होगा अन्यथा अधिकारी प्रमोशन में बाधा डाल सकते हैं। अगर आपका कोई कोर्ट-कचहरी से जुड़ा मामला चल रहा है तो आज उस मामले में आपको जीत मिल सकती है। यदि आप किसी संपत्ति को खरीदने-बेचने की सोच रहे हैं तो उसके सभी पहलुओं की स्वतंत्र रूप से जांच कर लें, अन्यथा वह संपत्ति भविष्य में आपके लिए हानिकारक साबित होगी।

कुंभ :कुंभ राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आज दिन का पहला भाग आपके लिए लाभदायक रहेगा। आपको आज अनायास ही कहीं से आर्थिक लाभ मिल सकता है। व्यापार में कहीं से अचानक धन मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। परिवार के सदस्य भी लाभ दिलाने में सहायक रहेंगे। आपके लिए सलाह है कि अपने जरूरी काम दिन के पहले भाग में ही निपटा लें तो बेहतर होगा। दिन के दूसरे भाग में कुछ नया काम आ जाने से मानसिक उलझन महसूस करेंगे। आज धर्म कर्म के काम में भाग लेकर आप पुण्य लाभ पा सकते हैं।

मीन:मीन राशि के लिए आज कार्तिक पूर्णिमा का दिन लाभदायक रहेगा। आपकी राशि से आज दूसरे भाव में चंद्रमा विराजमान रहकर लाभ का संयोग बनाएंग। दिन के पहले भाग में इच्छित कार्य में सफलता मिलने से मन आनंदित और संतुष्ट होगा। दूर रह रहे प्रियजनों की ओर से आपको आज शुभ समाचार मिल सकता है। परिवार में भी सुख-शांति का वातावरण रहेगा। परिवार के साथ यात्रा पर जा रहे हैं तो विशेष रूप से सतर्क रहें। बिजली के उपकरणों का प्रयोग सावधानी से करें। 

Tag: #nextindiatimes #astro #horoscope

(लेटेस्ट ख़बरें जानने के लिए फेसबुकट्विटर पर हमें फॉलो करें)

RELATED ARTICLE

close button