31.9 C
Lucknow
Sunday, March 15, 2026

वक्री बुध के कारण आने वाली है समस्याएं, धैर्य रखें ये जातक

मेष:प्रोफेशनल लाइफ में आज आपका दबदबा बना रहेगा, लेकिन सहकर्मियों के साथ तालमेल बिठाना थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं। कोई भी नया बड़ा निर्णय लेने के बजाय पुरानी लंबित परियोजनाओं को पूरा करने पर ध्यान दें। ग्यारहवें घर में मंगल-राहु की स्थिति समूहिक निवेश या दोस्तों के साथ वित्तीय लेन-देन में तनाव पैदा कर सकती है। खर्चों पर नियंत्रण रखें और भविष्य की सुरक्षा के लिए बचत को प्राथमिकता दें।

वृषभ :वर्कसाइट पर आज का दिन अपनी स्मार्टनेस और नेटवर्किंग से काम लेने का है। अगर आप अपने प्रोजेक्ट्स में रुकावट महसूस कर रहे हैं, तो अपने संपर्कों का फायदा उठाएं। अपनी प्रोफेशनल प्रतिष्ठा बनाएं रखने के लिए डेडलाइन का पालन करें और विवादों से बचें। वक्री बुध के चलते कोई भी नए निवेश या कानूनी कॉन्ट्रैक्ट्स पर हस्ताक्षर करने से पहले अच्छे से सोच-विचार करें और विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।

मिथुन :सूर्य का आपके दशम भाव में गोचर करियर में नए मौके और प्रमोशन की संभावना लेकर आया है। आपकी योजनाएं सफल होंगी, लेकिन वक्री बुध के करण कागजी कार्रवाई में ज्यादा सावधानियां बरतें। करियर में उन्नति से आय के स्रोत बढ़ेंगे। सट्टेबाजी या जोखिम भरे निवेश से आज पूरी तरह दूर रहना ही आपके वित्तीय स्वास्थ्य के लिए बेहतर होगा।

कर्क :आप आज अनुसंधान और सहयोग के चरण में हैं। कार्यस्थल पर कोई गोपनीय जानकारी मिल सकती है, जिसका संभलकर उपयोग करें। वक्री बुध के कारण तकनीकी समस्याएं आ सकती हैं, धैर्य रखें। आज का दिन साझा धन और निवेश के ऑडिट का है। नये कर्ज लेने से बचें। नवम भाव के सूर्य कानूनी मामलों या विदेशी संपर्कों से लाभ दिला सकते हैं।

सिंह :प्रोफेशनल रूप से आज आप लोगों की परेशानियां सुलझाएंगे। छठे घर के चंद्रमा आपको मुश्किल कामों को समय पर पूरा करने की शक्ति देंगे। अपनी योजनाओं को फिलहाल गुप्त रखें, क्योंकि छिपे हुए दुश्मन भी सक्रिय हैं। आठवें घर के सूर्य आपको टैक्स, बीमा या पुराने कर्ज को निपटाने में सफलता दिला सकते हैं। हालांकि , कोई भी नए बिजनेस पार्टनर पर आज आंख मूंदकर भरोसा न करें।

कन्या:आप आज एक कुशल रणनीतिकार के रूप में काम करेंगे। क्रिएटिव काम से जुड़े लोगो के लिए दिन फलदायी है। कार्यस्थल की राजनीति से दूर रहें और अपने काम में पारदर्शिता बनाये रखें। सप्तम भाव के सूर्य व्यापारिक सौदों से लाभ दिला सकते हैं। पुराने निवेश पर शोध करने के लिए दिन अच्छा है, लेकिन अंतिम निर्णय वक्री बुध के ख़त्म होने तक टाल दें।

तुला: छठे घर की ऊर्जा आपको उन बारीकियों को पकड़ने में मदद करेगी जिन्हें दूसरे छोड़ देते हैं। वरिष्ठ अधिकारी आपकी मेहनत की तारीफ करेंगे। ऑफिस की राजनीति से खुद को बचाकर रखें। छठे घर के सूर्य पुराने ऋण चुकाने के लिए मदद करेंगे। हालांकी, पंचम भाव का तनाव चेतावनी देता है कि आज शेयर बाजार या किसी भी तरह के शॉर्ट-कट निवेश से दूर रहें।

वृश्चिक : आज आप कम्युनिकेशन और नेटवर्किंग पर फोकस करेंगे। भले ही तुरंत क्रेडिट ना मिले, लेकिन आपके सहकर्मी आपके कौशल को मानेंगे। अपनी रचनात्मकता का उपयोग काम करने के नए तरीके ढूंढने में करें। आठवें घर के बृहस्पति बीमा या साझा निवेश से लाभ दिला सकते हैं। चतुर्थ भाव पर तनाव का प्रभाव और घर की सजावट या लग्जरी पर आज कोई बड़ा खर्च करने से बचे।

धनु:ऑफिस में आज का दिन बहुत व्यस्त है और बिखरा हुआ लग सकते हैं। पार्टनरशिप में काम करने वालों को सही मार्गदर्शन मिलेगा। घर से किया गया काम आज ज्यादा उत्पादक और शांतिपूर्ण रहेगा। दूसरे घर के चंद्रमा आपको फालतू खर्चों से बचने की शक्ति देंगे। किसी को उधार देने से बचें। ट्रैवल या मेहंगे गैजेट्स पर होने वाले खर्चों को फिल्हाल टाल देना ही समझदारी है।

मकर :आप आज एक मेंटर की भूमिका में रहेंगे। आपका अनुशासन जूनियर्स के लिए उदाहरण बनेगा। कम्युनिकेशन और मार्केटिंग के कामों में आज आपको विशेष सफलता मिल सकती है। तीसरे घर का सूर्य छोटे निवेश के लिए अच्छा है, लेकिन दूसरे घर का तनाव चेतावनी देता है कि बड़ा वित्तीय जोखिम न लें। ऑनलाइन भुगतान और बैंक लेनदेन करते समय ज्यादा अलर्ट रहें।

कुंभ :विचारों की कोई कमी नहीं होगी, लेकिन उन्हें लागू करने में वक्री बुध रुकावट डाल सकते हैं। अकेले या परदे के पीछे रहकर किये गये काम ज्यादा सफल रहेंगे। ऑफिस की पॉलिटिक्स से दूरियां बनाएं रखें। आर्थिक रूप से आज का दिन बचत की समीक्षा का है। राहु आपको जोखिम भरे निवेश के लिए उकसा सकते है, उससे बचें। अपनी जमा-पूंजी की सुरक्षा करें और बड़ो की सलाह लें।

मीन:आप आज केंद्रीय भूमिका में रहेंगे और लोग आपके नेतृत्व का सम्मान करेंगे। नेटवर्किंग और भविष्य के बड़े प्रोजेक्ट्स की नींव रखने के लिए आज का दिन बहुत शुभ है। ग्यारहवें घर के चंद्रमा आय के नए स्रोत दे सकते हैं या रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। शनि देव की उपस्थिति फालतू खर्च से बचने की सलाह देती है; पारंपरिक निवेश ही अपनाएं।

Tag: #nextindiatimes #astro #horoscope

(लेटेस्ट ख़बरें जानने के लिए फेसबुकट्विटर पर हमें फॉलो करें)

RELATED ARTICLE

close button