14 C
Lucknow
Tuesday, February 10, 2026

Chocolate Day पर 500 रुपये में तैयार करें ये खास गिफ्ट, पार्टनर बोलेगा ‘वाह’

लाइफस्टाइल डेस्क। वेलेंटाइन वीक में 9 फरवरी का दिन Chocolate Day के तौर पर मनाया जाता है। अगर आप इस बार अपने बजट में रहते हुए कुछ बेहद खास और दिल को छू लेने वाला सरप्राइज देना चाहते हैं, तो बाजार से महंगा गिफ्ट खरीदने के बजाय घर पर ही खुद एक ‘कस्टमाइज्ड चॉकलेट हैंपर’ तैयार कर सकते हैं। यकीन मानिए, इसे देखकर आपके पार्टनर की खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

यह भी पढ़ें-गुलाब की पंखुड़ियां खाने से एंग्जायटी और यूटीआई में मिलती है राहत, जानें और भी फायदे

सबसे पहले, बाजार से एक महंगी टोकरी खरीदने के बजाय घर में पड़ा कोई पुराना, मजबूत जूतों का डिब्बा या कोई भी गत्ते का डिब्बा लें। इसे बाहर से लाल या सुनहरे रंग के गिफ्ट पेपर (कीमत ₹10-₹20) से अच्छे से रैप कर दें। डिब्बे के अंदर भरने के लिए रंगीन कागज के छोटे-छोटे टुकड़े डालें, जिससे वह भरा-भरा और सुंदर दिखेगा।

अब बारी आती है चॉकलेट्स की। एक ही बड़ी महंगी चॉकलेट खरीदने के बजाय, अलग-अलग वैरायटी का एक मिक्स तैयार करें। आप ₹10-₹20 वाली अलग-अलग ब्रांड्स की चॉकलेट्स का एक बंडल बना सकते हैं। अगर आप इसे और खास बनाना चाहते हैं, तो बाजार से ‘कंपाउंड चॉकलेट’ खरीदकर घर पर ही अलग-अलग शेप की चॉकलेट्स बना सकते हैं, जो और भी सस्ती पड़ेंगी।

हैंपर को ‘महंगा लुक’ देने के लिए उसमें एक छोटा-सा लाल गुलाब और ₹30-₹40 वाली छोटी बैटरी वाली फेयरी लाइट्स डाल दें। रोशनी पड़ते ही आपका ₹500 का हैंपर ₹2000 जैसा दिखने लगेगा। आखिर में सबसे जरुरी चीज- एक हाथ से लिखा हुआ छोटा-सा नोट या आप दोनों की एक प्यारी-सी फोटो। इसमें लिखें कि वे आपके लिए कितने खास हैं। यकीन मानिए, यह छोटी-सी चिट्ठी आपके पार्टनर को किसी महंगी चॉकलेट से भी ज्यादा मीठी लगेगी।

Tag: #nextindiatimes #ChocolateDay #Valentinesweek

RELATED ARTICLE

close button