डेस्क। money plant इंडियन गार्डनर्स का सबसे फेवरेट इंडोर प्लांट है। मनी प्लांट देखने में तो सुंदर होता ही है, साथ ही यह हवा को भी शुद्ध करता है। वास्तु शास्त्र में भी मनी प्लांट को बहुत ही शुभ माना जाता है। माना जाता है इस पौधे का हरा-भरा रहना घर के लिए भी शुभ होता है।
यह भी पढ़ें-कई दिनों के लिए जा रहे हैं घूमने तो पौधों को सूखने से ऐसे बचाएं
मनी प्लांट को हेल्दी रखने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते। बहुत से लोगों को आपने money plant में कच्चा दूध डालते देखा होगा। दरअसल कच्चे दूध में कैल्शियम होता है, जो पौधे की कोशिकाओं को मजबूत बनाता है। इससे पौधे का टेक्सचर भी बेहतर होता है। इसके अलावा दूध में प्रोटीन होता है, जो पौधे को बढ़ने और फूलने में मदद करता है।

कच्चे दूध में विटामिन बी भी होता है, जो मनी प्लांट को लंबा होने में मदद करता है। इसे डालने से मनी प्लांट की बेल लंबी हो पाती है। वहीं कच्चे दूध में लैक्टोज होता है, जो मनी प्लांट (money plant) के पौधे में मिट्टी में मौजूद फायदेमंद जीवों का भोजन बनता है। मनी प्लांट की मिट्टी में कभी भी सीधे कच्चा दूध नहीं डालना चाहिए। दूध में मौजूद वसा और शर्करा मिट्टी को सड़ा देते हैं। इससे मिट्टी में से बदबू भी आने लगती है। इससे मिट्टी पर मक्खियां और चींटियां आकर्षित होने लगेंगी।
money plant की जड़ में सीधे कच्चा दूध डालने से फंगस और बैक्टीरिया भी लग सकते हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, कच्चा दूध मनी प्लांट में पतला करके डालना चाहिए। इसके लिए 5 भाग पानी में 1 भाग दूध डालकर मिक्स करें। इसका मतलब है कि एक गिलास पानी में 1 चम्मच दूध डालकर इसे मनी प्लांट की जड़ में डालें।
Tag: #nextindiatimes #milk #moneyplant