35.8 C
Lucknow
Friday, March 14, 2025

किसानों को खदेड़ने के लिए पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, एक किसान घायल

दिल्ली। किसान आंदोलन से शंभू बॉर्डर (Shambhu border) पर लगातार घमासान जारी है। पुलिस ने किसानों (farmers) पर आंसू गैस के गोले दागे। पुलिस ने बैरिकेड्स पर लगी जाली हटाने वालों पर कार्रवाई की। एक किसान बैरिकेड्स पर बने शेड पर चढ़ गया। पुलिस (Police) ने उसे चेतावनी देकर नीचे उतारा। इससे पहले जब कुछ किसान लोहे की ग्रिल पर चढ़े तो उन पर स्प्रे किया गया, जिससे उनकी आंखों में जलन होने लगी।

यह भी पढ़ें-किसानों का शंभू बॉर्डर से दिल्ली कूच शुरू, दिल्ली से हरियाणा तक अलर्ट

किसानों (farmers) के मुताबिक स्प्रे मिर्ची स्प्रे था। जिसके बाद बवाल और बढ़ गया है। किसानों (farmers) दिल्ली जाने के लिए पैदल मार्च का रास्त चुना है। उन्होंने राजधानी के अंदर टैक्टर या गाड़ी न ले जाने की बात कही है। शंभू बॉर्डर (Shambhu border) से किसान दिल्ली की ओर बढ़ चुके हैं। किसानों ने पहले बैरिकेड तोड़ दिए हैं। हरियाणा की ओर से लगातार उन्हें रुकने के लिए कहा जा रहा है।

किसानों (farmers) के दिल्ली कूच पर हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने कहा कि बिना इजाजत के उन्हें कैसे जाने दिया जा सकता है? इजाजत लीजिए, फिर हम आपको जाने देंगे। अगर आप वहां जा रहे हैं, तो आपको इजाजत लेनी चाहिए। दरअसल एमएसपी समेत कई मुद्दे हैं, जिन पर किसान अपना विरोध जताना चाहते हैं।

इसके साथ ही मिली जानकारी के अनुसार शंभू बॉर्डर (Shambhu border) पर किसानों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है और ऐलान किया गया है कि किसान (farmers) दोपहर 1 बजे दिल्ली कूच करेंगे। इसलिए हरियाणा पुलिस की तरफ से बॉर्डर को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। इससे पहले भी कई महीनों तक शंभू बॉर्डर पर सड़क पूरी तरह से बंद थी और किसान लंबे समय से वहां पर धरना दे रहे थे। किसान मजदूर मोर्चा के नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि पहले जत्थे में 101 किसान जा रहे हैं।इसका नाम ‘मरजीवड़ा जत्था’ रखा गया है। इसमें शामिल किसान हर परिस्थिति में आगे बढ़ेंगे और जान देने के लिए भी तैयार रहेंगे।

Tag: #nextindiatimes #farmers #Shambhuborder

RELATED ARTICLE

close button