33 C
Lucknow
Saturday, September 21, 2024

PM मोदी ने किया देश के सबसे लंबे ब्रिज सुदर्शन सेतु का उद्घाटन, जानें इसकी खासियत

Print Friendly, PDF & Email

गुजरात। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) आज गुजरात दौरे पर हैं। पीएम मोदी ने द्वारका में ओखा मुख्यभूमि और द्वारका को जोड़ने वाले सुदर्शन सेतु (Sudarshan Setu) का उद्घाटन किया। इस सेतु (Sudarshan Setu) को 978 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। उद्घाटन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) के साथ गुजरात (Gujarat) के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल भी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें-PM मोदी ने किया ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का शुभारंभ, दी 10 लाख करोड़ की सौगात

दरअसल सुदर्शन सेतु (Sudarshan Setu) को पहले ‘सिग्नेचर ब्रिज’ (Signature Bridge) के नाम से जाना जाता था। हालांकि, बाद में इसका नाम बदलकर ‘सुदर्शन सेतु’ कर दिया गया। ‘सुदर्शन सेतु’ (Sudarshan Setu) भारत का सबसे लंबा केबल-आधारित पुल है, जो ओखा मुख्यभूमि और द्वारका द्वीप को जोड़ता है। ये लगभग 2.32 किमी लंबा सेतु है। इस पुल के निर्माण को साल 2016 में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) से मंजूरी मिली थी।

प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने सात अक्तूबर, 2017 को ओखा और बेट द्वारका को जोड़ने वाले पुल की आधारशिला रखी थी। पहले इसकी अनुमानित लागत 962 करोड़ रुपये थी, लेकिन बाद में इसे बढ़ा दिया गया। चार लेन वाले 27.20 मीटर चौड़े ब्रिज पर दोनों तरफ 2.50 मीटर चौड़े फुटपाथ हैं। बताया जा रहा है कि सुदर्शन सेतु (Sudarshan Setu) का अद्वितीय डिजाइन है। इसमें दोनों तरफ श्रीमद्भगवद गीता के श्लोकों और भगवान कृष्ण की छवियों से सजा हुआ एक फुटपाथ है।

सुदर्शन सेतु (Sudarshan Setu) के निर्माण से पहले तीर्थयात्रियों को भेट द्वारका तक पहुंचने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती थी। उन्हें नाव पर निर्भर रहना पड़ता था। मौसम खराब हो तो लोगों को प्रतीक्षा करनी होती थी। अब इस ब्रिज (Sudarshan Setu) के बन जाने से देवभूमि द्वारका के प्रमुख पर्यटक (tourist) आकर्षण के रूप में भी काम करेगा। इसके अलावा यात्रा करने वाले भक्तों के समय को काफी बचाएगा।

Tag: #nextindiatimes #SudarshanSetu #PMModi #tourist

RELATED ARTICLE

close button