मेष:आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल कारक है। दशम कर्म भाव में सूर्य- चतुर्थ घर में ही चन्द्रमा राज्य से सम्मान तथा रुके कार्यों की सिद्धि कारक है। धार्मिक यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित होगा। शुभ व्यय कीर्ति की वृद्धि होगी। संतान पक्ष से मन को संतोष मिलेगा।
वृषभ :राशि का स्वामी शुक्र नवम भाग्य भाव में राज्य मान-प्रतिष्ठा की वृद्धि कारक है। चन्द्रमा तृतीय भाव में मंत्रणा शक्ति का विस्तार और सत्तारूढ़ महान व्यक्तियों की कृपा से धन लाभ करायेगा। अवसर लाभ उठाने के लिए सचेष्ट रहें।
मिथुन :आपकी राशि का स्वामी बुध धनु राशि सूर्य के साथ अष्टम भाव में उदय चल रहा है। अकारण शत्रुत्पत्ति, निर्मूल चिन्ता कारक है। आज चतुर्थ भाव में केतु-गुरु माता को कष्ट कर सकता है। व्यवसाय में सावधानी बरतें और जोखिम के कामों से दूर रहें।
कर्क :आज का दिन आपके लिए सुख शांति का रहेगा। पिछले कई दिनों से चला आ रहा तनाव आज कुछ कम हो जायेगा। राशि का स्वामी चन्द्रमा चतुर्थ भाव में पराक्रम वृद्धि और कोर्ट कचहरी में विजय कारक है। राशि पर मिथुन राशि का गुरु पत्नी को रोग मुक्त व पत्नी पक्ष से लाभकारक रहेगा।
सिंह :आपकी राशि का स्वामी सूर्य षष्ठम भाव में धनु राशि का होकर संचार कर रहा है। चन्द्रमा द्वादश भाव में अकस्मात बड़ी मात्रा में लाभ कराकर कोष वृद्धि करेगा। सायं के समय हर्ष दायक समाचार मिलेगा। रात्रि में किसी मंगलमय समारोह में सम्मिलित होने का अवसर मिल सकता है।
कन्या:आज का दिन आपके स्वास्थ्य एवं सुस्त पड़े कारोबार में सुधार का दिन है। इच्छित धन लाभ होने से मनोबल बढ़ेगा। पत्नी व संतान पक्ष से संतोषजनक समाचार से हर्षित होंगे। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। रिश्तेदारों से कड़वाहट दूर करने का दिन है, लाभ उठाएं।
तुला:आपकी राशि के स्वामी शुक्र का धनु राशि में प्रवेश हो चुका है। राजनीतिक क्षेत्र में कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा। सांसारिक सुख भोगो का विस्तार तथा परिवार में हर्ष मंगलमय परिवर्तन के योग बन रहे हैं। रात्रि में किसी विशेष समारोह में महान व्यक्ति के मिलने से बहुत समय से स्थगित चल रहे महत्वपूर्ण कार्य में गति आयेगी।
वृश्चिक : आज का दिन जातक का अनुकूल रहने वाला है। प्रातः काल ही आर्थिक लाभ होने से मन प्रसन्न रहेगा। आज आप अपना अधिकतर समय जीवन स्तर में सुधार करने वाली चीजों पर व्यतीत करेंगे। करीबी दोस्त के साथ समय बिता सकते हैं। जो जातक बेरोजगार है, उन्हें रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। जातक का दिन आज सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा, घर की साफ-साफ पर ध्यान अधिक रहेगा।
धनु:धनु राशि के लिए आज का दिन अनुकूल और उत्साहजनक रहेगा। आपको लव लाइफ में प्रेमी से सहयोग और उपहार की प्राप्ति हो सकती है। लेकिन आज वाणी पर आपको संयम भी रखना होगा। वैवाहिक जीवन के मामले में भी आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आर्थिक मामलों में आपको किए गए प्रयास का लाभ मिलेगा।
मकर :आज का दिन प्रभाव प्रताप का बढ़ाने वाला है। चतुर्थ सुख भाव में राहु भूमि, ज़मीन जायदाद के कार्यों से अकल्पित लाभ कारक है। श्रेष्ठ पुरुषों के मिलने से मन में प्रसन्नता होगी। उच्चाधिकारियों की कृपा से राज्य में बिगड़ा काम बन जायेगा।
कुंभ :आपकी राशि का स्वामी शनि, मीन राशि का होकर द्वितीय भाव में विराजमान है। चन्द्रमा आज पंचम घर में आय के नए स्रोत विकसित करेगा। शत्रु व प्रतिद्वंदी पक्ष पराजित होंगे। नया परिचय स्थाई मित्रता में परिवर्तन होगा। समय का लाभ उठाएं।
मीन: राशि का स्वामी देव गुरु पिछले कुई दिनों से मिथुन राशि का होकर पंचम भाव में चल रहा है। चन्द्रमा भी आज पंचम घर में उत्तम संपत्ति प्रदान करेगा। खोया हुआ धन या रुका हुआ पैसा मिल जायेगा। मंत्रणा शक्ति के बल पर किसी कठिन समस्या का समाधान भी हो जाएगा।
Tag: #nextindiatimes #astro #horoscope
(लेटेस्ट ख़बरें जानने के लिए फेसबुक व ट्विटर पर हमें फॉलो करें)




