26.5 C
Lucknow
Friday, October 18, 2024

विष्‍णु जी की कृपा से धन लाभ पाएंगे इन 5 राशियों के लोग, पढ़ें राशिफल

Print Friendly, PDF & Email

मेष:मेष राशि के लोगों के दिन लाभ से भरा होगा। आपको कारोबार में सफलता प्राप्‍त होगी और आपकी योजनाएं सफल होंगी। आप कारोबार में जो भी नया करने जा रहे हैं उसमें आपको आगे जाकर भरपूर लाभ होगा। रोजमर्रा के काम में कोताही न बरतें, वरना आपको नुकसान हो सकता है। आपको नए संपर्क से लाभ होगा और ऑफिस में भी लोग आपकी मदद करेंगे।

वृषभ :वृषभ राशि के लिए सितार कहते हैं कि, स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन आपके लिए नरम रह सकता है। लेकिन अप्रत्याशित लाभ मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप अपने परिवार के सदस्यों की सलाह मानकर आज सम्मान और लाभ अर्जित कर सकते हैं। बिजनस मे आज आपको आर्थिक लेनदेन में सतर्क रहना चाहिए। किराना कारोबारी आज अच्छी कमाई कर सकते हैं। अगर आप यात्रा पर जा रहे हैं तो वाहन बहुत सावधानी से चलाएं। आज आपको संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

मिथुन :आज का दिन मिथुन राशि के जातकों के सुखद रहेगा। साहस और पराक्रम में वृद्धि होने से आपको आज कार्यक्षेत्र फायदा होगा। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। व्यापार करने वाले लोगों को बड़े मुनाफे के चक्कर में छोटे लाभ का अवसर नहीं छोड़ना चाहिए, अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी और नेतृत्व क्षमता बेहतर होगी। किसी बात पर माता-पिता से आपकी कहासुनी हो सकती है, लेकिन आपके लिए बेहतर होगा कि आप अपने बड़ों की बातें सुनें और समझें।

कर्क :कर्क राशि के लोगों को करियर में लाभ होगा और आपकी सभी योजनाएं समय से पूर्ण होंगी। किसी की आलोचना करने से बचें वरना आप बुरे फंस सकते हैं। मेहनत करने से लाभ होगा और सफलता आपके कदम चूमेगी। सामाजिक क्षेत्र में मेल-जोल बढ़ाने में कामयाब होंगे। आपको कारोबार के संबंध में कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले एक बार ठीक से विचार कर लेना चाहिए।

सिंह : सिंह राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको माता-पिता के सहयोग और आशीर्वाद से लाभ की प्राप्ति होगी। आपको आज वाणी और व्यवहार को संयमित रखना होगा क्योंकि आज परिवार के किसी सदस्य से आपकी बहस होने की आशंका है। यदि आपके ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से कोई नाराजगी चल रही है तो आज आप अपनी मधुर वाणी से उसे दूर करने में सफल रहेंगे। अगर आपको कोई शारीरिक समस्या है तो आज आपकी तकलीफ बढ़ सकती है, जिससे आपका मन परेशान हो सकता है। इसलिए सेहत के प्रति सजग रहना चाहिए।

कन्या: कन्या राशि के लोगों का दिन शुभ है और आपको हर काम आंख खोलकर करने की सलाह है। ऐसा करने से आपको लाभ होगा। आपका मन काफी क्रिएटिव रहेगा और आपको कुछ नया करने को मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। विपरीत परिस्थिति उत्पन्न होने पर क्रोध पर काबू रखें। घर गृहस्थ की समस्या सुलझ जाएगी। राजकीय मदद भी मिलेगी। सूर्यास्त के समय अचानक लाभ होने के योग हैं। आपको लाभ होगा।

तुला:तुला राशि में आज राशि स्वामी शुक्र का गोचर करना इनके लिए सुखद रहेगा। जीवनसाथी के साथ कोई विवाद चल रहा है तो वह आज सुलझ जाएगा, जिसके चलते आप अपने जीवनसाथी को बाहर घुमाने ले जा सकते हैं। जीवनसाथी की खुशी के लिए आज कुछ उपहार आदि भी दे सकते हैं। आज आप दूसरों के लिए पहले सोचेंगे और सच्चे दिल से सेवा करेंगे, इससे आपके मन को शांति मिलेगी। लव लाइफ में आज एक नई ऊर्जा का संचार होगा, आपके रिश्ते बेहतर होंगे। आज आप शाम का समय अपने बच्चों की समस्याएं सुलझाने में बिताएंगे।

वृश्चिक :वृश्चिक राशि के लिए आज सितारे कहते हैं कि आपका मन आज कुछ चिंतित और परेशान रह सकता है। मन आपक एकाग्र नहीं रहने से आपके कुछ सोचे हुए काम अटक सकते हैं। आपके लिए सितारे बताते हैं कि आज आपको घर या व्यवसाय में कोई भी निर्णय लेना है, तो बहुत सोच-विचार कर लें। नहीं तो आपको बाद में पछताना भी पड़ सकता है। यदि सरकारी क्षेत्र से संबंधित को मामला फंसा हुआ है तो उसमें आपको सफलता मिल सकती है। लेकिन सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को आज दफ्तर में कुछ असुविधाओं का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक तनाव मिल सकता है।

धनु:धनु राशि के लोगों के लिए मिलाजुला रहेगा। किसी कारण से आपकी ऑफिस में अधिकारियों से अनबन हो सकती है। क्रोध पर नियंत्रण बनाये रखें तो आपको लाभ होगा। नये संबंध से भाग्य चमकेगा। सामाजिक सम्मान मिलेगा। मित्रों के साथ लम्बी यात्रा पर जाना हो सकता है। दाम्पत्य में सरसता बनी रहेगी और आपका मन पूरे दिन खुशी में बीतेगा।

मकर :मकर राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको अपने ससुराल वालों से लाभ और सम्मान मिलेगा। कमाई भी अच्छी होगी लेकिन आज आपको कुछ गैर जरूरी खर्चों का सामना करना पड़ेगा, जो न चाहते हुए भी आपको मजबूरी में करने पड़ेंगे, लेकिन वो सब आपको अपनी आमदनी को ध्यान में रखते हुए करना होगा। नौकरी आपको आज कुछ नई जिम्मेदारी और टारगेट मिल सकता है। कारोबार में आज आपका काफी मन लगेगा, लेकिन आपके रुके हुए काम पूरे होने से आज आपको खुशी महसूस होगी। यदि लंबे समय से भाइयों के साथ कोई विवाद चल रहा था तो वह भी आज समाप्त हो जाएगा।

कुंभ:कुंभ राशि के लोगों का भाग्‍य साथ दे रहा है और दिन आपके लिए शुभ प्रभाव देने वाला रहेगा। आपके लिए वाहन और भूमि खरीदने के योग बन रहे हैं। उसमें आपको लाभ होगा और अच्‍छा मुनाफा होगा। स्थान परिवर्तन का सुखद संयोग भी बन सकता है। सांसारिक सुख भोग व घर गृहस्थी के उपयोग की वस्तु खरीदने में आपका खर्च हो सकता है। आपके लिए दिन लाभ और सम्‍मान से भरा होगा।

मीन:मीन राशि के जातकों के लिए आज सितारे बताते हैं कि लंबे समय से लंबित किसी मामले में आपको जीत मिल सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आपको संतान पक्ष से भी कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। आज सामाजिक सम्मान मिलने से भी आपका मनोबल बढ़ेगा। किसी मित्र या परिजन से आपको कोई रोचक और अच्छी खबर मिल सकती है। आज आप अपने परिजनों के साथ हंसी-मजाक में रात्रि व्यतीत करेंगे। आपके प्रसन्नचित्त व्यक्तित्व के कारण आज आपके घर या नौकरी में लोग आपके करीब आने की कोशिश करेंगे।

Tag: #nextindiatimes #astro #horoscope

(लेटेस्ट ख़बरें जानने के लिए फेसबुकट्विटर पर हमें फॉलो करें)

RELATED ARTICLE

close button