मेष:मेष राशि के लोगों के लिए दिन लाभ से भरा होगा और आपके लिए कार्यक्षेत्र में कुछ ऐसे परिवर्तन हो सकते हैं जिसमें आपको लाभ होगा। इससे व्यथित होकर साथियों का मूड खराब हो सकता है, क्योंकि आपको दूसरों की मदद करने से सकून मिलता है। आप अपने अच्छे व्यवहार से माहौल को अपने अनुसार ढाल लेंगे और आपका मन काफी प्रसन्न रहेगा। रात में आपको परिवार के किसी सदस्य की सेहत की वजह से काफी दौड़भाग करनी पड़ सकती है।
वृषभ :वृष राशि के लोगों के लिए करियर के मामले में लाभ का दिन है और आपका दिन सम्मान के साथ बीतेगा। भाग्यवश दोपहर तक आपको शुभ समाचार भी मिलेगा। सेहत के प्रति सावधान रहने की सलाह है, वरना मौसमी बीमारिया आपको घेर सकती हैं। शाम के समय किसी मेहमान के आने से हर्ष होगा। रात्रि में किसी सामाजिक कार्य में भाग लेने से मन प्रसन्न रहेगा। आपका सम्मान बढ़ेगा।
मिथुन :मिथुन राशि के लोगों का दिन शुभ है। उच्चाधिकारियों की कृपा से आपको प्रमोशन और वेतन वृद्धि का लाभ मिल सकता है। व्यस्तता अधिक रहेगी, व्यर्थ व्यय से बचें। शाम में परिवार के लोगों के साथ आप सुखी और खुशहाल रहेंगे। वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतें। शाम के वक्त कोई घटना हो सकती है। सावधान रहें और अपने काम पर फोकस करें। पत्नी पक्ष से भी वांछित सिद्धि प्राप्त होगी।
कर्क :कर्क राशि के लिए आज सितारे कहते हें कि आपको आज सूझबूझ के साथ चलना होगा। आज आपको कुछ मामलों में निराशा हाथ लगेगी। कोई कानूनी मामला चल रहा है तो आज उसमें आपकी उलझन बढ़ सकती है। फैसला कुछ समय के लिए टल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा, क्योंकि आपके विरोधी और शत्रु आपके काम में विघ्न डालने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए आज आपको उनसे सतर्क और सावधान रहना होगा। विद्यार्थियों को आज इच्छानुसार परिणाम मिलने से प्रसन्नता होगी। आज शाम को आप अपने किसी रिश्तेदार के घर जा सकते हैं।
सिंह : सिंह राशि से आज चंद्रमा तीसरे उपरांत चौथे भाव में संचार करते हुए बताते हैं कि यदि आपका कोई काम लंबे समय से रुका हुआ है, तो आज आप अपने परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से उसे पूरा करने में सफल रहेंगे। नौकरी कारोबार बदलाव के लिए प्रयासरत लोगों को आज कुछ अच्छे अवसर मिलेंगे जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। लव लाइफ में आज आपको प्रेमी से खुशी मिलेगी। किसी से अगर आप पैसों का लेनदेन करने की सोच रहे हैं तो थोड़ा इंतजार करें, नहीं तो आपको इसमें नुकसान उठाना पड़ सकता है। आज आपको अपने ससुराल पक्ष से आर्थिक लाभ होता नजर आ रहा है। अगर आप आज कहीं जाने का प्लान बना रहे हैं तो अचानक वाहन खराब हो जाने से खर्च भी बढ़ सकता है।
कन्या: कन्या राशि के लोगों को लाभ होगा और आपका दिन सम्मान के साथ बीतेगा। पारिवारिक मंगल कार्यों की खुशी होगी। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा और कोई विपरीत परिस्थिति देखकर खुद पर नियंत्रण रखें। घर गृहस्थ की समस्या सुलझ जाएगी। राजकीय मदद भी मिलेगी। सूर्यास्त के समय अचानक लाभ होने के योग हैं और आपके धन में वृद्धि होगी।
तुला: तुला राशि के लोगों के लिए लाभ के योग हैं और आपको शिक्षा और प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि प्राप्त होने के योग हैं। आय के नए स्रोत बनेंगे और आपके बोलने के तरीके से आपको सम्मान प्राप्त होगा। भागदौड़ अधिक रहने की वजह से मौसम का विपरीत प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ सकता है, सावधान रहें। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा और आपको धन के मामले में लाभ होगा। यात्रा करने से आपको लाभ होगा और आपको सफलता प्राप्त होगी।
वृश्चिक : आज का दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सुखद होगा। आज आपको कुछ पुराने विवादों से राहत मिलेगी। नौकरी में अगर आपका अपने किसी सहकर्मी से कोई विवाद चल रहा है तो वह आज समाप्त हो जाएगा और आपके बीच तालमेल बढेगा। आपको आज अपने कार्यक्षेत्र में सम्मान और प्रोत्साहन मिल सकता है। लेकिन आज आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो इससे आपकी आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है। विदेश से व्यापार करने वाले लोगों को आज कोई अच्छी खबर मिलेगी।
धनु: धनु राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको अपने व्यवसाय में गुप्त शत्रु और ईर्ष्यालु सहकर्मियों से सावधान रहना होगा क्योंकि वे आपके काम में बाधा उत्पन्न कर सकते हैं। नौकरी में आपको आज कुछ तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपका कोई काम आज अटक भी सकता है इसलिए प्लानिंग के साथ काम पर ध्यान दें। सरकारी क्षेत्र के काम में आज आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपके लिए सलाह है कि आज आप किसी को धन उधार न दें नहीं तो आपका पैसा फंस सकता है। आज आपको ससुराल पक्ष से लाभ और सम्मान मिलेगा।
मकर :मकर राशि के सितारे कहते हैं कि आज आज आपको एक के बाद एक शुभ समाचार मिलते रहेंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा और आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कहीं बाहर जाने की योजना बना सकते हैं। लेकिन आपको किसी बच्चे या बुजुर्ग की सेहत को लेकर चिंता भी हो सकती है। आज आप अपने किसी विरोधी की वजह से मानसिक परेशानी का सामना कर सकते हैं। आप शाम का समय अपने माता-पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे।
कुंभ :कुंभ राशि के लोगों को करियर के मामले में लाभ होगा और आपके लिए भागदौड़ व अधिक खर्चे की स्थिति आ सकती है। किसी संपत्ति के क्रय विक्रय के समय उसके पूर्व संपत्ति के सारे वैधानिक पहलुओं पर गंभीरता से विचार कर लें। वरना आपके साथ कोई धोखा हो सकता है। स्वास्थ्य में सुधार हो जाएगा और आपके लिए दिन लाभ और सम्मान से भरा होगा।
मीन:मीन राशि के लोगों को लाभ होगा और आपका पूरा दिन आनंद में बीतेगा। बिजनस में बढ़ती प्रॉग्रेस से काफी खुशी होगी। विद्यार्थियों का बोझ कुछ कम होगा और आपका मन पढ़ाई में लगेगा। शाम के समय घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। आपका दिमाग भी रिलेक्स होगा। माता-पिता की सलाह और आशीर्वाद से आपका दिन अच्छा बीतेगा और रुका धन मिलने से हर्ष होगा।
Tag: #nextindiatimes #astro #horoscope
(लेटेस्ट ख़बरें जानने के लिए फेसबुक व ट्विटर पर हमें फॉलो करें)