सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर (Siddharthnagar) जिले में सरकारी कार्यवाही के दौरान राजस्व संग्रह अमीन से कथित मारपीट के मामले ने अब बड़ा रूप ले लिया है। जिले में उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ द्वारा 9 फरवरी से लगातार धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें-सिद्धार्थनगर: कुर्की करने गए संग्रह अमीन के साथ मारपीट, वीडियो वायरल
यह प्रदर्शन 3 तारीख को कर वसूली करने के दौरान संग्रह अमीन को प्रशासन की मौजूदगी में दो लोगों द्वारा मार पीटे जाने के विरोध में किया जा रहा है जिसका एफआईआर तो हुआ लेकिन अभी तक अभियुक्त की गिरफ्तारी नहीं हुई। प्रशासन द्वारा इस मामले को लेकर उन अभियुक्तों का शस्त्र लाइसेंस भी निरस्त नहीं किया जा रहा है इसके विरोध में प्रदर्शन किया जा रहा है।

इस प्रदर्शन के दौरान जिले भर से संग्रह अमीन मुख्यालय के कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे और जिला अध्यक्ष की अगुवाई में प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन के दौरान जिला अध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा ने मांग की कि अगर मामले में दोषियों की गिरफ्तारी व उनके शास्त्र का लाइसेंस निरस्त नहीं हुआ तो पूरे प्रदेश में अमीनो द्वारा वृहद स्तर पर कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया जाएगा।
यह मामला 3 फरवरी 2026 का है, जब तहसील नौगढ़ में तैनात संग्रह अमीन सुभाष चन्द्र नायब तहसीलदार सदर की मौजूदगी में ग्राम रोहूडिला टोला सिंगहा, थाना मोहाना में कुर्की की कार्रवाई करने पहुंचे थे। यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक, शाखा मोहाना के बकाया ऋण की वसूली से जुड़ी थी। कुर्की के दौरान गांव के दो लोग मौके पर पहुंचे और सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए अमीन के साथ हाथापाई की। घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला और गरमा गया।
(रिपोर्ट- दीप यादव, सिद्धार्थनगर)
Tag: #nextindiatimes #Siddharthnagar #protest




