टेक्नोलॉजी डेस्क। Oppo Watch X3 को चीन में Oppo Find N6 फोल्डेबल स्मार्टफोन के साथ लॉन्च किया गया है। Oppo की इस नई फ्लैगशिप स्मार्टवॉच में 1.5-इंच का LTPO OLED डिस्प्ले है और ये Qualcomm Snapdragon W5 चिपसेट पर चलती है। इस वियरेबल को धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 और IP69 रेटिंग मिली है।
यह भी पढ़ें-ओपन-ईयर क्लिप-ऑन डिजाइन वाले खास ईयरबड्स हुए लॉन्च, देखें फीचर्स
Oppo Watch X3 में 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड्स हैं और इसमें हार्ट रेट और ब्लड ऑक्सीजन सैचुरेशन (SpO2) लेवल को ट्रैक करने के लिए सेंसर लगे हैं।इसमें 646mAh की बैटरी है और कंपनी का दावा है कि एक बार चार्ज करने पर ये 16 दिनों तक की बैटरी लाइफ ऑफर करती है। ये स्मार्टवॉच 2,000 से ज्यादा वॉच फेस ऑफर करती है।
Oppo Watch X3 की कीमत CNY 2,799 (लगभग 37,000 रुपये) है।ये कॉस्मिक ऑरेंज, ग्रैविटी ब्लैक और इनफ़िनिट टाइटेनियम कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। Oppo Watch X3 में Qualcomm Snapdragon W5 प्रोसेसर के साथ 2GB RAM और 32GB स्टोरेज दी गई है। इसमें 10 मीटर तक की रेंज के साथ Bluetooth 5.2 कनेक्टिविटी मिलती है। Oppo Watch X3 ब्लड प्रेशर, रिस्ट टेम्परेचर, हार्ट रेट, ब्लड ऑक्सीजन लेवल और नींद को ट्रैक करती है।

ये Atrial Fibrillation जैसी स्थितियों का पता लगाने के लिए ECG एनालिसिस की सुविधा देती है। हेल्थ और वेलनेस से जुड़े दूसरे फीचर्स में स्ट्रेस मॉनिटरिंग, HRV ट्रैकिंग, रिलैक्सेशन टूल्स, सिडेंट्री रिमाइंडर्स और SOS इमरजेंसी कॉलिंग के साथ फॉल डिटेक्शन जैसे फीचर शामिल हैं। फिटनेस के लिए Oppo Watch X3 में 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं, जिनमें दौड़ना, तैरना और साइकिल चलाना शामिल है। इसमें AI-पावर्ड कोचिंग फीचर है जो यूजर डेटा को एनालाइज करके उन्हें पर्सनलाइज्ड वर्कआउट प्लान, असेसमेंट और वर्कआउट के बाद के टिप्स देता है।
Tag: #nextindiatimes #OppoWatchX3 #Technology




