नई दिल्ली। दुनिया के सबसे प्रभावशाली नेताओं में से एक PM Modi आज अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। गुजरात के वडनगर में एक साधारण से परिवार से लेकर दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का नेतृत्व करने तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अब तक का सफर काफी प्रेरणादायक है। साल 2016 में पीएम के बर्थ डे पर ऐसे कई रिकॉर्ड दर्ज हुए, जिन्हें गिनीज बुक में जगह मिली।
यह भी पढ़ें-पीएम मोदी के कितने हैं भाई-बहन, जानें परिवार में कौन-कौन क्या करता है?
दरअसल 2016 में उन्होंने अपने जन्मदिन के दौरान कई उपलब्धियां हासिल की। उन उपलब्धियां को आधिकारिक तौर पर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी दर्ज किया गया है। पहला रिकॉर्ड तब बना जब 989 बच्चों ने सिर्फ 30 सेकंड के अंदर ही दीप जलाएं। इससे एकता और उत्सव का एक खूबसूरत दृश्य बना। इसके बाद 1000 दिव्यांगों ने अपनी व्हीलचेयर का इस्तेमाल करके एक बड़ा व्हीलचेयर लोगों बनाया और इसे दूसरे वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल कर लिया गया।

इसी के साथ तीसरा रिकॉर्ड तब बना जब 1700 बधिर व्यक्तियों को एक ही जगह पर 3400 श्रवण यंत्र बांटे गए। इसी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 66वें जन्मदिन पर 3 वर्ल्ड रिकॉर्ड बने। आज भी प्रधानमंत्री मोदी अपना जन्मदिन खास तरीके से मना रहे हैं। आज से स्वामी विवेकानंद के जीवन दर्शन से प्रेरित और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता एक लघु फिल्म ‘चलो जीते हैं’ 2 अक्टूबर तक पूरे भारत में 500 से ज्यादा सिनेमाघर और लाखों स्कूलों में दिखाई जाएगी।
इस फिल्म के माध्यम से युवाओं और नागरिकों को काफी ज्यादा प्रेरणा मिलेगी क्योंकि इस फिल्म में आशा और कभी हार ना मानने की भावना के संदेश दिए गए हैं। इसी के साथ प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के अवसर पर दिल्ली में 17 अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
Tag: #nextindiatimes #PMModiBirthday #PMModi