एंटरटेनमेंट डेस्क। Rajpal Yadav 9 करोड़ के चेक बाउंस केस की वजह से दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद हैं। एक्टर ने 5 फरवरी 2026 को सरेंडर किया था। ये पूरा मामला साल 2010 में शुरू हुआ, जब राजपाल यादव ने एक फिल्म बनाने के लिए दिल्ली की एक फर्म ‘मुरली प्रोजेक्ट्स’ से 5 करोड़ का लोन लिया था। इसी बीच आज आपको बताते है एक्टर के सफर के बारे में।
यह भी पढ़ें-इस एक्टर ने 11 दिन में साइन की थीं 47 फिल्में, एक गलती से डूब गया करियर
राजपाल यादव बॉलीवुड के बेहतरीन कलाकारों और सबसे उम्दा कॉमेडियन्स में गिने जाते हैं। उन्होंने अपने अभिनय से लोगों को खूब हंसाया है। अपनी जिंदादिली के लिए जाने जाने वाले राजपाल ने थियेटर से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने काफी संघर्ष के बाद इंडस्ट्री में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। कहते हैं एक वक्त में उनके पास ऑटो का किराया देने तक के लिए पैसे नहीं थे।

एक्टर राजपाल यादव 16 मार्च 1971 को उत्तर प्रदेश के लखनऊ के पास के जिले शाहजहांपुर में जन्मे थे। उनके अभिनय करियर को स्टार्ट तब मिला जब वह 1999 में आई ‘दिल क्या करे’ फिल्म में एक रोल के लिए चुने गए। उनके अभिनय करियर की शुरुआत छोटे छोटे किरदारों से हुई।
राजपाल जब मुंबई आए तो उन्होंने पहले कभी ऐसा माहौल नहीं देखा था। वो कहते हैं कि यहां बोरीवली जाने के लिए आपको दूसरों के साथ एक ऑटो शेयर करना पड़ता है। उनके पास ऑटो का किराया नहीं होता था इसके बावजूद वह जुहू, लोखंडवाला, आदर्श नगर, गोरेगांव जाते थे। कभी-कभी उन्हें अपने साथ कुछ तस्वीरें लेकर सफलता की तलाश में बांद्रा भी जाना पड़ता था। राजपाल कहते हैं कि अगर जिंदगी मुश्किल लगती है, तो मकसद आसान हो जाता है।
Tag: #nextindiatimes #RajpalYadav #Bollywood #Entertainment




