32 C
Lucknow
Wednesday, October 16, 2024

शरद पूर्णिमा पर मां लक्ष्‍मी इन 5 राशियों पर होंगी मेहरबान, पढ़ें राशिफल

Print Friendly, PDF & Email

मेष:मेष राशि के लोगों को करियर के मामले में लाभ होगा और आपको जीवनसाथी से हर प्रकार का सहयोग प्राप्‍त होने से आपका मन काफी खुश रहेगा। आपके सुख में इजाफा होगा और आप जीवन में तरक्‍की करेंगे। संतान पक्ष के करियर को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे और आपका कोई रुका कार्य आसानी से बन सकता है। रात का का समय प्रियजनों के साथ मौज मस्‍ती और आनंद में बीतेगा और आप खुश रहेंगे।

वृषभ :वृष राशि के लोगों को करियर में लाभ होगा और आपका दिन आराम के साथ सुख शांति में बीतेगा। आपके द्वारा राजनीतिक क्षेत्र में किए जा रहे प्रयास सफल होंगे और आपके कारोबार में तरक्‍की होने से आपको खुशी होगी। आपको शासन से सम्‍मान और लाभ मिल सकता है और आपका कोई रुका कार्य पूर्ण हो सकता है। आपको नए अनुबंधों से लाभ होगा और आपके पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रात में कुछ अप्रिय लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है और इससे आपका मूड खराब हो सकता है।

मिथुन :सितारे कहते हैं आज का दिन मिथुन राशि के लिए जातकों के लिए लाभप्रद होगा। आपकी राशि से आज चंद्रमा का संचार दूसरे भाव में होने से जा रहा है। ऐसे में आज आपको परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर धन खर्च करना पड़ सकता है। लेकिन कमाई के लिए आज आप प्रयास भी खूब करेंगे। मेहनत का आपको भाग्य भी साथ देगा। आज सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को भी लाभ मिल सकता है। नौकरी में आज का दिन व्यस्तता में बीतेगा और आप भविष्य के लिए योजना पर भी विचार करेंगे। गैर जरूरी खर्चों पर नियंत्रण रखने का प्रयास करें।

कर्क :कर्क राशि के सितारे कहते हैं कि यदि आप आज अपने व्यापार में कोई डील फाइनल करते हैं तो भविष्य में आपको अच्छा मुनाफा होगा, लेकिन आपको इसे अपनी बुद्धि और विवेक से ही फाइनल करना होगा। अगर आप किसी के बहकावे में आकर ऐसा करते हैं तो इससे आपको नुकसान भी हो सकता है। लव लाइफ के मामले में आज दिन उत्साहवर्धक रहेगा। कककक लोगों को आज अपने पार्टनर की छोटी-मोटी गलतियों को नजरअंदाज करना होगा, नहीं तो उनके बीच बड़ा टकराव हो सकता है। आज आप शाम का समय अपने दोस्तों के साथ घूमने-फिरने में बिताएंगे।

सिंह : सिंह राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको माता-पिता के सहयोग और आशीर्वाद से लाभ की प्राप्ति होगी। आपको आज वाणी और व्यवहार को संयमित रखना होगा क्योंकि आज परिवार के किसी सदस्य से आपकी बहस होने की आशंका है। यदि आपके ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से कोई नाराजगी चल रही है तो आज आप अपनी मधुर वाणी से उसे दूर करने में सफल रहेंगे। अगर आपको कोई शारीरिक समस्या है तो आज आपकी तकलीफ बढ़ सकती है, जिससे आपका मन परेशान हो सकता है। इसलिए सेहत के प्रति सजग रहना चाहिए।

कन्या:कन्या राशि के लोगों को करियर में लाभ होगा और कारोबार में आपकी योजनाएं सफल होने से आपके आनंद में वृद्धि होगी। आपके जारी प्रयासों में सफलता प्राप्त होगी। संतान पक्ष से संतोषजनक सुखद समाचार मिलेगा। दोपहर बाद किसी कानूनी विवाद या मुकदमों में जीत आपके लिए खुशी का कारण बन सकती है। शुभ खर्च और कीर्ति में वृद्धि होगी।

तुला:तुला राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को सम्मान मिलता नजर आ रहा है। अगर आप आज कोई नया व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं तो उसके लिए दिन अच्छा रहेगा। सट्टेबाजी में निवेश करने वाले लोगों को आज अपना पैसा दोगुना होकर वापस मिलेगा। बच्चे ऊर्जा से भरे रहेंगे और पढ़ाई लिखाई पर ध्यान देंगे। व्यापार में अगर कोई निर्णय लेना है तो बहुत सोच-विचार कर लें तभी सफल हो पाएंगे। ससुराल पक्ष के किसी भी सदस्य से बहस करने से बचना होगा। शाम के समय किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं।

वृश्चिक :आज वृश्चिक राशि के लिए सितारे बताते हैं कि, आज ऑफिस में आपको कोई ऐसा काम सौंपा जा सकता है जो आपको बहुत प्रिय होगा, जिससे आपको ऑफिस में काफी खुशी महसूस होगी। कारोबार व्यापार के मामले में भी आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको आज बिजनस में अच्छी डील मिलने वाली है। नौकरी में आज आपको अधिकारी वर्ग से प्रोत्साहन मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में आपका प्रेम और उत्साह बना रहेगा। लेकिन पिता की सेहत का आपको ध्यान रखना होगा।

धनु:आज धनु राशि के जातकों के लिए सितारे बताते हैं कि आपकी शिक्षा में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए आपको आज शिक्षकों और वरिष्ठजनों से सहयोग मिलेगा। आज आपके अंदर दान और परोपकार की भावना भी विकसित होगी जिसके कारण आप अपने धन का कुछ हिस्सा गरीबों पर खर्च करेंगे। शाम के समय आपको पेट दर्द, थकान, सिरदर्द, बुखार आदि जैसी कुछ समस्याएं हो सकती हैं। आपके लिए सलाह है कि आज सेहत और धन खर्च का ध्यान रखना होगा।

मकर :मकर राशि वालों को आज ससुराल पक्ष से धन मिलने के योग बन रहे हैं। रोजगार की दिशा में काम कर रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है क्योंकि उन्हें आज कोई बेहतर अवसर मिल सकता है। प्राइवेट नौकरी से जुड़े लोगों को आज अपने काम पर ध्यान देना होगा अन्यथा अधिकारी प्रमोशन में बाधा डाल सकते हैं। अगर आपका कोई कोर्ट-कचहरी से जुड़ा मामला चल रहा है तो आज उस मामले में आपको जीत मिल सकती है। यदि आप किसी संपत्ति को खरीदने-बेचने की सोच रहे हैं तो उसके सभी पहलुओं की स्वतंत्र रूप से जांच कर लें, अन्यथा वह संपत्ति भविष्य में आपके लिए हानिकारक साबित होगी।

कुंभ :कुंभ राशि के लोगों को करियर के मामले में लाभ होगा और आपके लिए दिन लाभ से भरा होगा। निर्मूल विवाद अकारण शत्रुपत्ति से बचें तो आपका दिन आराम से बीतेगा। जो भी कार्य करेंगे उसमें आपको सफलता प्राप्‍त होगी। अपनी बुद्धि द्वारा किए कार्यों में आपको नुकसान हो सकता है। कोई विपरीत समाचार सुनकर अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। इसलिए सावधान रहें और झगड़े से बचें।

मीन:मीन राशि के लोगों को करियर के मामले में लाभ होगा। परिवार में कई दिन से चला आ रहा गतिरोध समाप्त हो जाएगा। बहनोई और साले से लेन-देन न करें संबंध खराब होने का खतरा है। धार्मिक क्षेत्रों की यात्रा और पुण्य कार्य पर खर्च हो सकता है। यात्रा में सावधान अवश्य रहें। आपकी कोई मूल्यवान वस्तुएं चोरी हो सकती है। आपके धन में वृद्धि होगी और रुके कार्य पूर्ण होंगे।

Tag: #nextindiatimes #astro #horoscope

(लेटेस्ट ख़बरें जानने के लिए फेसबुकट्विटर पर हमें फॉलो करें)

RELATED ARTICLE

close button