42.8 C
Lucknow
Tuesday, May 13, 2025

बड़े मंगल पर इन राशियों पर होगी हनुमान जी की विशेष कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

मेष: बड़े मंगल के दिन मेष राशि के जातकों की सरकारी जॉब लग सकती है। एग्जाम में सफलता मिलेगी। इसके अलावा सेहतमंद रहेंगे। किसी काम में कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। साथ ही कारोबार में लाभ मिलेगा। गुस्से पर काबू रखें। बड़े भाई का प्यार मिलेगा। पूजा के समय हनुमान चालीसा का पाठ करें। इसके बाद लाल चीजों का दान करें।

वृषभ :वृषभ राशि के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। धन और सुख में वृद्धि होगी। आज किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से लाभ हो सकता है। पारिवारिक जीवन में आपको सुख और आनंद की प्राप्ति होगी। छात्रों को आज शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। किसी जरूरतमंद की मदद करके आपको संतोष प्राप्त होगा। आज शाम के समय आप किसी भजन, कीर्तन आदि में हिस्सा ले सकते हैं। बच्चों की ओर से मन प्रसन्न होगा।

मिथुन :आज का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहेगा। दिन का दूसरा भाग आपके लिए आपके लिए थोड़ा उलझन और थकान वाला रह सकता है। आज आपकी राशि से 12वें भाव में चंद्रमा का गोचर स्वास्थ्य को भी प्रभावित करेगा। आज का दिन मित्रों और रिश्तेदारों से मेल मुलाकात में भी बीतेगा। न चाहते हुए भी आज आपको धन खर्च करना होगा। आपके लिए सलाह है कि आज यात्रा पर जा रहे हैं तो अपने सामान का ध्यान रखें।

कर्क :कर्क राशि के के लिए आज रविवार का दिन मनोरंजक और सुखद अनुभवों को प्रदान करने वाला रहेगा। आप आज यात्रा पर जा सकते हैं। धर्म कर्म के कार्य भी आज आप कर सकते हैं। संतान पक्ष से आज आपको कोई सकारात्मक समाचार सुनने को मिल सकता है। आज आप काफी समय से रुके हुए किसी काम को पूरा करने की कोशिश करेंगे। परिवार में आज किसी शादी समारोह में शामिल होने का संयोग भी संयोग बनता दिख रहा है। वाद विवाद और प्रतियोगिता में जीत हासिल करेंगे।

सिंह :सिंह राशि के से आज चंद्रमा का संचार भाग्य और कर्म स्थान में हो रहा है। ऐसे में आज आपको अपनी मेहनत का भाग्य पूरा लाभ दिलाएगा। वरिष्ठजनों से आपको लाभ और सहयोग की प्राप्ति हो सकती है। आज शाम के समय आपको लाभ के कई मौके मिलेंगे। पिता के सहयोग से आज आपको कोई जमीन, वाहन या संपत्ति मिल सकती है। आज किसी ऐसे व्यक्ति से भी आपकी मुलाकात हो सकती है जिसकी प्रगति देखकर ईर्ष्या होगी। लेकिन आपको नकारात्मक विचारों को मन में आने से रोकना होगा। सामाजिक क्षेत्र में सम्मान पाएंगे।

कन्या:कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन कारोबार व्यापार में लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपकी कोई चाहत भी आज पूरी होगी। आपके विरोधी और शत्रु आपकी प्रगति देखकर आपसे ईर्ष्या करेंगे। आज आपका अपने भाई से विवाद भी हो सकता है, इससे बचने के लिए आपको वाणी पर कंट्रोल करना होगा। आज शाम के समय आपको कहीं से अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है।

तुला:तुला राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज अपने कामकाज में सतर्कता का ध्यान रखना होगा। आपको कोई ऐसा काम भी आज मिल सकता है जिससे मन परेशान हो सकता है। आपके खर्च भी आज बढेंगे जिससे मन चिड़चिड़ा हो सकता है। आज आपको पिता से लाभ मिलने का योग है, पिता की बातों का आदर करें। आज शाम के समय आप दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं।

वृश्चिक : वृश्चिक राशि के जातकों की सैलरी में वृद्धि होगी। सरकारी जॉब लगने के योग बनेंगे। कोई गुड न्यूज मिलेगी। सुबह स्नान करने के बाद सूर्य देव को जल अर्पित करें। पूजा के समय सच्चे मन से हनुमान चालीसा का पाठ करें और लाल रंग की चीजों का दान करें। मान्यता के अनुसार, हनुमान चालीसा का पाठ और दान करने से साधक को जीवन में कोई कमी नहीं होती है।

धनु:धनु राशि के लिए आज का दिन अनुकूल और उत्साहजनक रहेगा। आपको लव लाइफ में प्रेमी से सहयोग और उपहार की प्राप्ति हो सकती है। लेकिन आज वाणी पर आपको संयम भी रखना होगा। वैवाहिक जीवन के मामले में भी आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आर्थिक मामलों में आपको किए गए प्रयास का लाभ मिलेगा। विरोधियो और शत्रुओं की आपके सामने कुछ नहीं चलेगी। कारोबार में फंसा हुआ आपका धन भी आज आपको मिल सकता है। आज आप शाम का समय अपने परिवार वालों के साथ मौज-मस्ती में बिताएंगे।

मकर : मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। लंबे समय से रुका हुआ काम आपका पूरा होगा। आज शाम के समय आपको थकान, सिरदर्द जैसी कुछ समस्याएं हो सकती है। नौकरी में आज आपको वरिष्ठों से तारीफ मिल सकती है। आयात निर्यात के काम में आपको आज कोई लाभदायक डील मिल सकती है। आपको आज भाइयों से सहयोग मिलेगा।

कुंभ :चंद्रमा आज भी नवम भाव से गोचर कर रहे हैं। यह उच्च शिक्षा, यात्रा और दर्शन में रुचि बढ़ाता है। तीसरे भाव में उच्च के सूर्य और बुध स्वप्रयास से लाभ और भाई-बहनों से संबंध सुधारने में सहायक हैं। आपके लग्नेश शनि द्वितीय भाव में गोचर कर रहे हैं।वाणी में संयम रखें। कठोर बोलचाल आपके लिए हानिकारक हो सकती है। शुक्र द्वितीय भाव से गोचर कर रहे हैं, जिससे पारिवारिक और आर्थिक मामलों में सहजता आती है। खानपान में संयम बरतें।

मीन: चंद्रमा आज अष्टम भाव से गोचर कर रहे हैं। यह गहन परिवर्तन की स्थिति उत्पन्न करता है। भावनाओं को दबाने की बजाय समझदारी से उपयोग करें। चंद्रमा की दृष्टि द्वितीय भाव पर है, जो आर्थिक लाभ के संकेत देती है। आपके लग्नेश बृहस्पति तृतीय भाव से गोचर कर रहे हैं, जो आंतरिक भय का सामना करने का साहस प्रदान करते हैं।

Tag: #nextindiatimes #astro #horoscope

(लेटेस्ट ख़बरें जानने के लिए फेसबुकट्विटर पर हमें फॉलो करें)

RELATED ARTICLE

close button