23 C
Lucknow
Wednesday, April 2, 2025

नवरात्रि के 9 दिन माता रानी को लगाएं नौ रंग के भोग, मिलेगा व्रत का पूरा फल

धर्म डेस्क। चैत्र नवरात्र (Chaitra Navratri) के दौरान साधक पूरी श्रद्धा भाव से व्रत रखते हैं और मां दुर्गा (Maa Durga) के नौ रूपों की पूजा-अर्चना करते हैं। व्रत (fast) का पूर्ण फल प्राप्त करने के लिए मां दुर्गा को प्रसन्न करना अत्यंत महत्वपूर्ण है। शास्त्रों में मां दुर्गा को विभिन्न प्रकार के भोग अर्पित करने का विधान है। आइए जानते हैं चैत्र नवरात्र (Chaitra Navratri 2025) के नौ दिनों में मां के नौ रूपों को कौन-कौन से दिव्य भोग लगाए जा सकते हैं, जो इस प्रकार हैं।

यह भी पढ़ें-Chaitra Navratri 2025: जरा संभलकर! ये चीजें खाने से टूट सकता है नवरात्र व्रत

मां शैलपुत्री- नवरात्र (Chaitra Navratri) के पहले दिन मां शैलपुत्री (Shailputri) की पूजा की जाती है। इन्हें गाय के घी से बने व्यंजन अर्पित करना शुभ माना जाता है। आप मां को शुद्ध घी, घी और चीनी से बनी पंजीरी या ऋतु फल अर्पित कर सकते हैं।

मां ब्रह्मचारिणी- दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की आराधना की जाती है। इन्हें मिश्री और पंचामृत का भोग लगाना उत्तम माना गया है। ऐसे में आप मां को पंचामृत (दूध, दही, घी, शहद और चीनी का मिश्रण) अर्पित कर सकते हैं।

मां चंद्रघंटा- मां चंद्रघंटा को दूध या दूध से बनी मिठाई जैसे- खीर या बर्फी का भोग लगा सकते हैं।

मां कूष्मांडा- मां कूष्मांडा को मालपुआ का भोग अति प्रिय है। आप उन्हें हलवा या दही-बड़े भी अर्पित कर सकते हैं।

मां स्कंदमाता- पांचवें दिन मां स्कंदमाता की पूजा होती है। इन्हें आप केले या अन्य ऋतु फल अर्पित कर सकते हैं।

मां कात्यायनी- मां कात्यायनी को शहद का भोग लगाना विशेष फलदायी होता है। ऐसे में आप उन्हें मिठाई में शहद मिलाकर भी अर्पित कर सकते हैं।

मां कालरात्रि- मां कालरात्रि को गुड़ का भोग बहुत प्रिय है। ऐसे में आप उन्हें गुड़ से बने प्रसाद जैसे- हलवा या लड्डू अर्पित कर सकते हैं।

मां महागौरी- अष्टमी के दिन मां महागौरी की पूजा की जाती है। इन्हें नारियल या नारियल से बनी मिठाई का भोग लगाना शुभ माना जाता है। इस दिन कन्या पूजन का भी विशेष महत्व है और कन्याओं को भोजन कराया जाता है।

मां सिद्धिदात्री- नवरात्र (Chaitra Navratri) के अंतिम दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा होती है। इस दिन मां को हलवा, पूरी, चना और खीर का भोग लगाया जाता है। इसे कन्या पूजन के बाद प्रसाद के रूप में भी बांटा जाता है।

Tag: #nextindiatimes #ChaitraNavratri2025 #HinduNavVarsh

RELATED ARTICLE

close button