टेक्नोलॉजी डेस्क। Tecno Spark Go 3 स्मार्टफोन इंडियन मार्केट में लॉन्च हो गया है। टेक्नो के इस स्मार्टफोन की बिक्री 23 जनवरी से शुरू होगी। इस फोन को ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट अमेजन से खरीदा जा सकता है। टेक्नो के लेटेस्ट स्मार्टफोन Tecno Spark Go 3 के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.74-इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है।
यह भी पढ़ें-लांच हुआ पावरफुल फोन Samsung Galaxy M15 5G, बेहद कम है कीमत
इस फोन को Unisoc T7250 चिपसेट, 4GB रैम और 64GB की इंटरनल स्टोरेज के साथ मार्केट में उतारा गया है। Tecno Spark Go 3 स्मार्टफोन में 6.74-इंच का HD+ (720×1,600 pixels) IPS डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz है। Tecno का यह बजट फोन Unisoc T7250 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है, जो ऑक्टा-कोर चिपसेट है। इसके हर कोर की क्लॉक स्पीड 1.8GHz है। इस फोन में 4GB की LPDDR4x RAM और 64GB स्टोरेज दिया गया है।

टेक्नो का यह फोन IP64 रेटिंग के साथ आता है, जो इसे धूल और पानी से सुरक्षित करता है। इसके साथ ही यह फोन Tecno के Ella वॉइस असिस्टेंट भी सपोर्ट करता है। Tecno Spark Go 3 स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके साथ ही फोन में डुअल एलईडी फ्लैश दिया गया है। फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया गया है।

इस फोन में AI GC Portrait, AI CAM, Portrait, Super Night, Beauty, Dual Video, Vlog, Time-lapse, Panorama, और Pro कैमरा फीचर्स का सपोर्ट दिया गया है। Tecno के इस फोन में ऑफलाइन कॉलिंग फीचर भी दिया गया है। यह फीचर तभी काम करेगा जब फोन के 1.5 किमी की रेंज में कोई टेक्नो फोन उपलब्ध होगा। यह फोन Android 15 पर रन करेगा।
Tag: #nextindiatimes #TecnoSparkGo3 #Technology




