13 C
Lucknow
Tuesday, January 27, 2026

अब हेडफोन ही बनेंगे लाइव ट्रांसलेटर, आ गया Google का कमाल का फीचर

टेक्नोलॉजी डेस्क। ​अब आप किसी भी हेडफोन को रियल टाइम ट्रांसलेशन डिवाइस में बदल सकते हैं। किसी भी स्पीच या फिर बाचतीच को उसी समय अपनी भाषा में सुन सकते हैं। इसके लिए आपको गूगल ट्रांसलेट का इस्तेमाल करना होगा। गूगल ट्रांसलेट ऐप में जेमिनी की क्षमताओं को जोड़ा गया है।

यह भी पढ़ें-Vivo T4 5G पर मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट, जल्दी से चेक करें डील

Google हेडफोन के लिए एक बड़ा अपडेट लाया है। कंपनी ने एक नए फीचर की घोषणा की है। इसकी मदद से वायर्ड या वायरलेस हेडफोन को रियल-टाइम ट्रांसलेशन डिवाइस में बदला जा सकता है। इसका मतलब है कि Google Translate अब Gemini की मदद से लाइव ट्रांसलेशन की सुविधा दे रहा है। यह किसी भी हेडफोन के साथ काम करेगा।

इससे यूजर्स ट्रांसलेटेड स्पीच को उसी समय सुन सकेंगे, जब वह बोली जा रही होगी। Google अपने ट्रांसलेट ऐप में जेमिनी-पावर्ड ट्रांसलेशन स्मार्ट्स और बढ़े हुए लैंग्वेज-लर्निंग टूल्स भी ला रहा है। भारत में इस सुविधा का इस्तेमाल कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह फीचर Android और iOS ऐप्स के लिए आ गया है। साथ ही वेबसाइट और Google Search पर भी इस फीचर का इस्तेमाल किया जा सकता है।

इस सुविधा को सबसे पहले US और भारत में लाया गया है। इसका इस्तेमाल अंग्रेजी समेत लगभग 20 भाषाओं के बीच ट्रांसलेशन के लिए किया जा सकता है। इसमें स्पैनिश, अरबी, चीनी, जापानी और जर्मन शामिल हैं। हालांकि ध्यान रखें कि यह फीचर अभी बीट फेज में है। गूगल ट्रांसलेट जेमिनी 2.5 फ्लैश नेटिव ऑडियो का इस्तेमाल करके हर बोलने वाले की ‘टोन, जोर और बोलने की लय को बनाए रखेगा। इससे अनुवाद ज्यादा स्वाभाविक लगेंगे और यह समझना आसान होगा कि कौन क्या कह रहा है। इसके कई इस्तेमाल हो सकते हैं।

Tag: #nextindiatimes #GoogleSearch #Gemini

RELATED ARTICLE

close button