27 C
Lucknow
Tuesday, September 16, 2025

हरियाणा में अब ये होंगे मुख्यमंत्री, कैबिनेट में शामिल होंगे 5 नए चेहरे

हरियाणा। हरियाणा (Haryana) में पांच साल पुराना भाजपा और JJP गठबंधन टूट गया है। चंडीगढ़ में भाजपा (BJP) विधायक दल की बैठक के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल (Manohar Lal) ने पूरी कैबिनेट के साथ इस्तीफा दे दिया है। इसी बीच ये जानकारी भी सामने आ गई है कि मनोहर लाल (Manohar Lal) शाम चार बजे दोबारा शपथ लेंगे।

यह भी पढ़ें-हरियाणा में टूटा BJP-JJP गठबंधन, CM समेत पूरी कैबिनेट ने दिया इस्तीफा

अब राज्य में भाजपा (BJP) के साथ जननायक जनता पार्टी से गठबंधन नहीं रहेगा। गठबंधन की सरकार का इस्तीफा केवल JJP से गठबंधन खत्म करने के लिए दिया गया है। इस बार नयी कैबिनेट में पांच नए चेहरे होंगे। गठबंधन टूटने पर कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा (Deepender Hooda) ने कहा कि आज की घटनाक्रम पर मैंने तीन महीने पहले सिरसा में रिएक्शन दे दिया था। मैंने प्रदेश वासियों को बता दिया था कि भाजपा-जजपा में समझौता तोड़ने का अघोषित समझौता हो गया है और इस बार भाजपा (BJP) के इशारे पर जजपा और इनेलो वाले कांग्रेस की वोट में सेंध मारने अलग से फिर आएंगे।

भाजपा (BJP) ने विधायक दल की बैठक चंडीगढ़ में बुलाई है। बैठक में मनोहर लाल केंद्रीय पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में दोबारा भाजपा विधायक दल के नेता चुने जाएंगे। अभी यह देखना है कि मनोहर लाल (Manohar Lal) अकेले शपथ लेंगे या फिर रणजीत सिंह चौटाला (Ranjit Singh Chautala) सहित दो उपमुख्यमंत्री के रूप में एक और विधायक शपथ लेंगे।

हरियाणा (Haryana) में थोड़ी देर में भाजपा (BJP) विधायक दल की बैठक होगी। हरियाणा (Haryana) निवास में पर्यवेक्षक अर्जुन मुंडा, तरुण चुघ और राज्यसभा सांसद सुभाष बराला पहुंच चुके हैं। नई सरकार के शपथग्रहण से पहले कंवरपाल गुर्जर ने बयान दिया है कि मनोहर लाल (Manohar Lal) ही मुख्यमंत्री रहेंगे। विधायक कृष्ण मिड्ढा ने भी कहा कि मनोहर लाल तीसरी बार शपथ लेंगे।

Tag: #nextindiatimes #BJP #JJP #ManoharLal

RELATED ARTICLE

close button