टेक्नोलॉजी डेस्क। Cellecor ने भारत में गर्मियों से पहले कूलिंग प्रोडक्ट की रेंज लॉन्च की है। कंपनी ने एयर कंडीशनर, हाई कैपेसिटी एयर कूलर और पेडेस्टल फैन मार्केट में उतारे हैं। Cellecor ने भारत में सीजन की शुरुआत से ठीक पहले 27,999 रुपये की कीमत में एयर कंडीशनर लॉन्च किए हैं। कंपनी ने अपने प्रोडक्ट्स वैल्यू और मिड रेंज सेगमेंट में पेश किए हैं।
यह भी पढ़ें-प्लास्टिक कूलर या लोहे वाला? कौन-सा कूलर देता है ज्यादा ठंडी हवा
Cellecor के एयर कंडीशनल लाइन-अप में तीन स्मार्ट इन्वर्टर मॉडल पेश किए हैं। कंपनी के AC 7-इन-1 इंटेलिजेंट कूलिंग परफॉर्मेंस के साथ आता है, जो रूम के साइज को ऑक्यूपेंसी के मुताबिक कूलिंग एडजेस्ट करता है। इस फीचर की मदद से यूजर्स कम पावर कंजम्प्शन में बेहतर कूलिंग मिलेगी। Cellecor के AC को बड़े रूम को ध्यान में रखते हुए वाइड एयरफ्लो कवरेज के लिए डिजाइन किया गया है। इस में 4-वे स्विंग का सपोर्ट मिलता है, जिसे एयरफ्लो हर दिशा में रहती हैं।

ये एसी एडवांस इन्वर्टर टेक्नोलॉजी के साथ आते हैं, जो स्टेबल टेंप्रेचर प्रोवाइड करते हैं। इसके साथ ही इसमें स्लीप मोड, ड्राई मोड और ह्यूमिडिटी कंट्रोल जैसे फीचर भी मिलते हैं। कंपनी का कहना है कि ये स्टेबलाइजर के बिना भी यूज किए जा सकते हैं। कूलिंग के लिए कंपनी ने R32 रेफ्रीजरेंट का यूज किया है और बेहतर परफॉर्मेंस के लिए BLDC मोटर का यूज किया है।
Cellecor ने भारत में नए एयर कूलर भी लॉन्च किे हैं। इनमें 25 लीटर और 135 लीटर का वाटर टैंक मिलता है। Cellecor ने इंडोर और आउटडोर यूजर्स के लिए इन कूल को लॉन्च किया है। इनमें कंपनी ने पावरफुल मोटर और बेहतरीन बिल्ड क्वालिटी का यूज किया है। Cellecor ने एनर्जी इफीशिएंट पेडेस्टल फैन भी लॉन्च किए हैं।
Tag: #nextindiatimes #Cellecor #AC #Technology




