एंटरटेनमेंट डेस्क। Bigg Boss सीजन 19 की शुरुआत हो गई है और यह शो लोगों को जमकर पसंद भी आने लगा है। करीब तीन महीने तक चलने वाले इस शो का हर सीजन दर्शकों को ड्रामा, लड़ाई-झगड़े और इमोशन से भरपूर मजा देता है। शो के आखिर में ग्रैंड फिनाले होता है और एक कंटेस्टेंट इसका विनर बनता है। बिग बॉस के एपिसोड्स सोशल मीडिया पर भी ट्रेंड करते हैं।
यह भी पढ़ें-गुफाएं, हवामहल और…Bigg Boss 18 के घर की पहली झलक आई सामने
अक्सर लोगों को लगता है कि Bigg Boss सलमान खान का शो है क्योंकि पिछले एक दशक से ज्यादा समय से सलमान ही इस शो का चेहरा बने हुए हैं लेकिन सच्चाई थोड़ी अलग है। बिग बॉस के असली मालिक भारत से नहीं, बल्कि विदेश से हैं। यह शो नीदरलैंड्स के मीडिया ग्रुप एंडोमल शाइन Endemol Shine का है। दरअसल एंडोमल शाइन ने अलग-अलग देशों में अपने फॉर्मेट पर शो बनाए हैं। उन्होंने इन शो को अलग-अलग भाषाओं और नामों से लॉन्च किया है।

भारत में इसी शो का हिंदी वर्जन बिग बॉस है, जिसकी नींव मशहूर रियलिटी शो बिग ब्रदर से पड़ी थी। भारत में Bigg Boss की एंट्री साल 2006 में हुई थी। उस वक्त इसे सबसे पहले सोनी टीवी पर लॉन्च किया गया था और पहले सीजन को अरशद वारसी ने होस्ट किया था। इसके बाद शो को दूसरे सीजन में शिल्पा शेट्टी और तीसरे सीजन में अमिताभ बच्चन जैसे सितारों ने भी होस्ट किया।
एक सीजन से कमाई का ठीक-ठीक अंदाजा तो नहीं है, लेकिन इतना तय है कि शो से हर साल मालिक को करोड़ों रुपये का मुनाफा होता है। दरअसल इस शो को भारी संख्या में दर्शक देखते हैं, जिसके लिए एड एजेंसियां विज्ञापन स्लॉट खरीदने के लिए भारी मात्रा में रुपये खर्चा करती हैं।
Tag: #nextindiatimes #BiggBoss #SalmanKhan