एंटरटेनमेंट डेस्क। हाल ही में वश लेवल 2 रिलीज हुई और यह चर्चा में आ गई। गुजराती और हिंदी में रिलीज हुई वश लेवल 2 साल 2023 में आई वश का सीक्वल है और इसी महीने की 27 तारीख को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। हम आपको कुछ ऐसी ही फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जो horror movies में सबसे डरावनी मानी जाती हैं। हिंदी सिनेमा की ये हॉरर मूवीज को आप ओटीटी पर भी देख सकते हैं।
यह भी पढ़ें-मोटी कहकर निकाली गईं थी सोनाक्षी सिन्हा, फिल्मों से ज्यादा इसलिए चर्चा में रहीं एक्ट्रेस
तुम्बाड:
यह सिर्फ एक horror movies नहीं, बल्कि एक विजुअल मास्टरपीस है। तुम्बाड आपको एक ऐसी पौराणिक दुनिया में ले जाती है जहां लालच और डर का गहरा रिश्ता दिखाया गया है। यह फिल्म हॉरर के साथ-साथ माइथोलॉजी, फैंटेसी और थ्रिलर का शानदार मिश्रण है। इसकी कहानी, सिनेमैटोग्राफी और बैकग्राउंड स्कोर इतना दमदार है कि यह आपके दिमाग में लंबे समय तक रहेगा।
परी:
अनुष्का शर्मा की यह फिल्म आपको हॉरर की एक नई दुनिया से परिचित कराएगी। परी सिर्फ भूत-प्रेत की कहानी नहीं है, बल्कि यह एक डरावनी और भावुक कहानी है जो आपको सोचने पर मजबूर कर देगी। फिल्म का माहौल और साउंड डिजाइन बेहद असरदार है।

शैतान:
गुजराती horror movies वश का हिंदी रीमेक शैतान है जिसमें अजय देवगन और आर माधवन ने अहम भूमिका निभाई है। यह कहानी उस शैतान की है जो खुद को भगवान मानता है और लड़कियों को अपने वश में कर लेता है। क्लाइमेक्स आपके रोंगटे खड़े कर देगा।
मां:
काजोल स्टारर मां एक पौराणिक कहानी से रूबरू कराती है जिसमें एक दुष्ट दैत्य लड़कियों को वश में कर उनकी बलि चढ़ा देता है। इमोशन और थ्रिल से भरी फिल्म का BGM भी काफी शानदार है।
Tag: #nextindiatimes #horrormovies #Vash2