एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता Ranbir Kapoor जल्द ही भगवान श्री राम का रोल निभाने वाले हैं। उनकी फिल्म ‘रामायण’ इस दिवाली पर रिलीज होने वाली है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रणबीर से पहले उनके परदादा यानी पृथ्वीराज कपूर पर्दे पर साल 1934 में आई फिल्म सीता में भगवान राम का किरदार निभा चुके थे।
यह भी पढ़ें-18 साल बाद भी इस फिल्म के लिए मिल रहे अनिल कपूर को पैसे, हो रही बंपर कमाई
उस वक्त उनकी उम्र महज 28 साल थी। इससे पहले पृथ्वीराज आलमआरा से पहले ही सफलता का स्वाद चख चुके थे और सीता की अपार सफलता ने उस दौर के टॉप फिल्मी सितारों में से एक के तौर पर उनकी स्थिति को और भी मजबूत कर दिया। कमर्शियल तौर पर फिल्म सीता काफी सफल रही और इसे इंटरनेशनल लेवल पर वाहवाही मिली।

92 साल पहले फिल्म सीता का प्रीमियर वेनिस फिल्म फेस्टिवल के दौरान हुआ था। ऐसा करने वाली यह पहली भारतीय टॉकी फिल्म बनी। इस प्रतिष्ठित इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में मूवी के डायरेक्टर को देबकी बॉस को डिप्लोमा पुरस्कार से सम्मानित किया गया।इस तरह से पृथ्वीराज कपूर की ये मूवी यादगार बनी। फिल्म ‘सीता’ में राम और सीता की कहानी दिखाई गई थी। पृथ्वीराज कपूर के राम का लुक आज भी फैंस पुरानी तस्वीरों में देखकर हैरान होते हैं। रणबीर कपूर के श्री राम के लुक को देखकर लोगों को उनके परदादा की याद आई।
आपको बता दें श्री राम का रोल निभाना इस परिवार के लिए खास बन गया है। हालांकि यह सिर्फ संयोग नहीं है। कपूर परिवार हमेशा से बड़े किरदारों और पौराणिक कहानियों से जुड़ा रहा है। पृथ्वीराज कपूर ने थिएटर और फिल्म दोनों में नाम कमाया। उन्होंने पृथ्वी थिएटर भी शुरू किया। अब उनके प्रपौत्र रणबीर उसी रास्ते पर चल रहे हैं।
Tag: #nextindiatimes #RanbirKapoor #Entertainment




