एंटरटेनमेंट डेस्क। भारतीय सिनेमा खासकर बॉलीवुड ने हमेशा से दुनिया भर में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। लेकिन कुछ भारतीय अभिनेत्रियों ने न केवल बॉलीवुड में, बल्कि Hollywood में भी अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड के इस सफर में इन अभिनेत्रियों के हुनर और मेहनत ने भारतीय सिनेमा को वैश्विक मंच पर सम्मान दिलाया है। इस लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा से लेकर ऐश्वर्या राय बच्चन के अलावा भी कई एक्ट्रेस शामिल हैं।
यह भी पढ़ें-सांप के स्पर्म से बना कॉकटेल पीती हैं ये अमेरिकी सिंगर
शबाना आजमी भारतीय सिनेमा की एक दिग्गज अभिनेत्री हैं, जिन्होंने 1970 और 1980 के दशक में सिनेमा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उनकी फिल्में जैसे ‘अंकुर’, ‘निशांत’ और ‘अर्थ’ ने सामाजिक मुद्दों को संवेदनशील तरीके से पेश किया। शबाना ने हॉलीवुड में भी अपनी छाप छोड़ी। उनकी हॉलीवुड फिल्म ‘मिडनाइट्स चिल्ड्रन’ और ‘द रिलक्टेंट फंडामेंटलिस्ट’ को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली।

दीपिका पादुकोण ने 2007 में ‘ओम शांति ओम’ से बॉलीवुड में धमाकेदार शुरुआत की। दीपिका ने हॉलीवुड में 2017 में फिल्म ‘xXx: रिटर्न ऑफ जेंडर केज’ में विन डीजल के साथ काम किया। उनकी खूबसूरती, अभिनय और आत्मविश्वास ने उन्हें वैश्विक मंच पर पहचान दिलाई। आलिया भट्ट ने बहुत कम उम्र में बॉलीवुड में अपनी जगह बनाई। हॉलीवुड में उनकी शुरुआत 2023 में फिल्म ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ से हुई, जिसमें उन्होंने गैल गैडोट के साथ काम किया।
ऐश्वर्या राय बच्चन ने 1997 में ‘इरुवर’ और ‘और प्यार हो गया’ से अपने करियर की शुरुआत की। उनकी फिल्में जैसे ‘हम दिल दे चुके सनम’, ‘देवदास’ और ‘जोधा अकबर’ ने उन्हें बॉलीवुड की ‘क्वीन’ बनाया। ऐश्वर्या ने हॉलीवुड में भी अपनी प्रतिभा दिखाई। उनकी फिल्में जैसे ‘ब्राइड एंड प्रेजुडिस’, ‘मिस्ट्रेस ऑफ स्पाइसेस’ और ‘द पिंक पैंथर 2’ ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई।
Tag: #nextindiatimes #Hollywood #Bollywood




